World Cup 2023: मुकाबले से पहले टीम इंडिया की गेंदबाजी के फैन हुए श्रीलंकाई कोच

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 1, 2023, 08:06 PM IST

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के अपने 7वें मुकाबले में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला ऐतिहासिक वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अब तक अजेय रही है। इस मुकाबले से पहले श्रीलंका के कोच ने टीम इंडिया की गेंदबाजी की तारीफ की।

श्रीलंका के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर प्रशंसा करते हुए बुधवार को यहां कहा की दुनिया की कोई भी टीम इस तरह का गेंदबाजी आक्रमण चाहेगी।

श्रीलंका क्रिकेट टीम

कुसल मेंडिस के नेतृत्व में श्रीलंका (साभार-AP)

भारत विश्व कप के अपने अगले मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका का सामना करेगा। सिल्वरवुड ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘अगर आप इस गेंदबाजी आक्रमण पर गौर करो और उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखो तो यह बेहद मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है। ईमानदारी से कहूं तो दुनिया की कोई भी टीम अपने पास इस तरह के गेंदबाजी आक्रमण को चाहेगी।’’

End of Feed