IND vs SL World Cup 2023 Schedule, Live Streaming, Date, Playing XI, Weather Report: विश्व कप 2023 में विजय रथ पर सवार टीम इंडिया गुरुवार को श्रीलंका से भिड़ने को तैयार है। भारतीय टीम अबतक खेले 6 मैच में से 6 में जीत के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज है। वहीं श्रीलंका की अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं तकरीबन खत्म हो चुकी हैं। भारत के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंकाई टीम अपनी साख को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अगर कुछ अप्रत्याशित हो तो ही श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ में वापस लौट सकता है ऐसा होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। फिलहाल श्रीलंका 6 मैच में 2 जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर काबिज है।
कब, कहां और कैसे देखें मैच लाइव स्ट्रीमिंग(IND vs SL LIVE Streaming How and Where to Watch)
भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटा पहले होगा। आप इस मुकाबले का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं को एचडी और एसडी चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी आप इस मैच को देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉट स्टार एप्प पर देख सकते हैं।
कैसा रहेगा मुंबई का मौसम और वानखेड़े की पिच (Mumbai Pitch and Weather)
मुंबई की पिच लाल मिट्टी से बनी है। पिच पर गेंदबाजों को उछाल मिलता है। ऐसे में यहां स्पिनर्स और तेज गेंदबाज दोनों के लिए मदद होती है। मुंबई में गुरुवार को गर्मी रहेगी। यहां इससे पहले दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दोनों ही मैचों में 350 से ज्यादा रन बनाए और विरोधी टीमों को सस्ते में ढेर करके करके बड़े अंतर से जीत दर्ज की। ऐसे में भारत श्रीलंका के बीच मुकाबले में भी यही ट्रेंड जारी रहने की संभावना है। मुबई में खेले दो मैच में कुल 32 विकेट गिरे जिसमें से तेज गेंदबाजों के खाते में 25 विकेट गए हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजों का दबदबा बने रहने की संभावना है। मुंबई में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन गर्मी की वजह से उमस जरूर रहेगी।
ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग 11: (India Sri Lanka Predicted Playing XI)
भारत और श्रीलंका की टीमों में गुरुवार के मुकाबले में कोई बदलाव होता नहीं नजर आ रहा है। श्रेयस अय्यर को प्लेइंग-11 में बने रहने का आखिरी मौका होम ग्राउंड में मिलेगा। अगर वो इस बार भी खिलाफ नाकाम रहते हैं तो प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाएंगे। वहीं श्रीलंका की टीम भी अफगानिस्तान के खिलाफ उतरी टीम में शायद ही कोई बदलाव करे। हालांकि एशिया कप में भारत के खिलाफ गेंद से धमाल मचाने वाले दुनिथ वेललागे को मौका मिल सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11(India Predicted Playing XI):
रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
