SL vs AFG: श्रीलंका ने एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 5, 2024, 05:19 PM IST

SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली। जीत के हीरो रहे एंजेलो मैथ्यूज जिन्होंने 141 रन की पारी खेली। उनका साथ दिया दिनेश चांदीमल जिन्होंने 107 रन बनाए।

बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या (67 रन पर तीन विकेट और 107 रन पर पांच विकेट) ने मैच में आठ विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका ने सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 10 विकेट से जीत दर्ज की। पहली पारी में 198 रन बनाने वाला अफगानिस्तान दूसरी पारी में 296 रन पर सिमट गया जिससे श्रीलंका को 56 रन का लक्ष्य मिला जो उसने दिमुथ करूणारत्ने (नाबाद 32) और निशान मदुशंका (नाबाद 22) की पारियों की बदौलत बिना विकेट खोए आठवें ओवर में ही हासिल कर लिया।

Sri Lanka vs Afghanistan

श्रीलंका और अफगानिस्तान (साभार-X)

एंजेलो मैथ्यूज (141) और दिनेश चांदीमल (107) के शतक से श्रीलंका ने पहली पारी में 439 रन बनाकर 241 रन की बढ़त हासिल की थी।

End of Feed