LIVE

SRH vs RR Highlights: राजस्थान ने हैदराबाद को किया एलिमिनेट, क्वालीफायर-2 में गुजरात से होगी भिड़ंत

Umesh KumarUpdated May 27, 2026, 23:54 IST

SRH vs RR Today IPL Eliminator Match Highlights Scorecard Updates: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को एलिमिनेट कर दिया। साल 2023 के बाद राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ पहली जीत दर्ज की। राजस्थान की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वैभव ने 29 गेंद पर 97 रन की पारी खेली।

SRH vs RR Highlights: राजस्थान ने हैदराबाद को किया एलिमिनेट, क्वालीफायर-2 में गुजरात से होगी भिड़ंत
SRH vs RR Highlights: राजस्थान ने हैदराबाद को किया एलिमिनेट, क्वालीफायर-2 में गुजरात से होगी भिड़ंत

SRH vs RR IPL 2026 Eliminator Highlights: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 47 से मात देकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है। 29 मई को अब राजस्थान का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। यहां जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद 19.2 ओवर में 196 रन बनाकर सिमट गई।

पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद राजस्थान ने हैदराबाद के सामने एलिमिनेटर में पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर ही 97 रन जड़ दिए थे और ऐसा लग रहा था कि वो क्रिस गेल के 30 गेंद पर सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, लेकिन वो एक शॉट पीछे रह गए और आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद जुरैल ने आकर 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया।

ऐसा लगा कि राजस्थान कम से कम 260-270 का स्कोर बनाएगी, लेकिन आखिर के कुछ ओवरों में हैदराबाद ने शानदार वापसी की। उन्होनें आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 36 रन दिए और पांच विकेट चटका दिए। इसी वजह से राजस्थान 250 तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि, एलिमिनेटर को देखते हुए यह काफी बड़ा स्कोर कहा जा सकता है। यह IPL प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

राजस्थान के 244 रनों के टार्गेट का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 196 रन पर सिमट गई है। इस तरह IPL 2026 में उनका सफर अब यहीं पर समाप्त हो गया है। जब RR ने पहले खेलते हुए 243 रन बनाए थे, तब किसी ने भी SRH को मैच से बाहर नहीं रखा था। क्योंकि सबको पता था कि हैदराबाद के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस टार्गेट को चेज कर सकते हैं। हालांकि, आर्चर ने दूसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया।

इसके बाद पावरप्ले में टीम ने अपने टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज गंवा दिए। यहीं से मैच SRH की टीम काफी पीछे हो गई और कभी वापसी नहीं कर पाई। नीतीश रेड्डी और सलील अरोड़ा की साझेदारी ने थोड़ी उम्मीद जगाई थी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अब दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान का सामना GT से होगा, वहीं SRH का सफर यहीं पर समाप्त होता है। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट चटकाए।

MAY 27, 2026 23:31 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान ने हैदराबाद को दी मात

RR के 244 रनों के टार्गेट का पीछा करते हुए SRH की टीम 196 रन पर सिमट गई है। इस तरह IPL 2026 में उनका सफर अब यहीं पर समाप्त हो गया है। जब RR ने पहले खेलते हुए 243 रन बनाए थे, तब किसी ने भी SRH को मैच से बाहर नहीं रखा था। क्योंकि सबको पता था कि SRH के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस टार्गेट को चेज कर सकते हैं। हालांकि आर्चर ने दूसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। इसके बाद पावरप्ले में टीम ने अपने टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज गंवा दिए। यहीं से मैच SRH की टीम काफी पीछे हो गई और कभी वापसी नहीं कर पाई। नीतीश रेड्डी और सलील अरोड़ा की साझेदारी ने थोड़ी उम्मीद जगाई थी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
MAY 27, 2026 22:57 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: हार की कगार पर हैदराबाद

हैदराबाद ने 8 विकेट गंवा दिए हैं। सलिल अरोड़ा हैदराबाद के लिए लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन 21 गेंद पर 35 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। जडेजा को दूसरी सफलता मिली। हैदराबाद ने 163 के स्कोर पर अपना 8 विकेट गंवा दिया है। राजस्तान जीत से दो कदम दूर है।
MAY 27, 2026 22:40 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद ने गंवाए छह विकेट

244 रन का पीछा करते हुए हैदराबाद ने छह विकेट गंवा दिए हैं। हेड 17, ईशान किशन 33 रन, नितीश कुमार रेड्डी 38 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 138 पर 6 विकेट है।
MAY 27, 2026 21:30 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान ने दिया 244 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद RR ने SRH के सामने एलिमिनेटर में पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर ही 97 रन जड़ दिए थे और ऐसा लग रहा था कि वो क्रिस गेल के 30 गेंद पर सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे लेकिन वो एक शॉट पीछे रह गए और आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद जुरेल ने आकर 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। ऐसा लगा कि RR कम से कम 260-270 का स्कोर बनाएगी लेकिन आखिर के कुछ ओवरों में SRH ने शानदार वापसी की। उन्होनें आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 36 रन दिए और पांच विकेट चटका दिए। इसी वजह से RR 250 तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि एलिमिनेटर को देखते हुए यह काफी बड़ा स्कोर कहा जा सकता है। यह IPL प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
MAY 27, 2026 20:48 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: अर्धशतक बनाकर आउट हुए वैभव

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जुरैल ने अपने हाथ खोले और 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 21 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी के दौरान पांच चौके और तीन छक्के जड़े। क्रीज पर कप्तान रियान पराग और फरेरा मौजूद हैं।

14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 192/3
MAY 27, 2026 20:25 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: इतिहास बनाने से चूके वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद पर 12 छक्के और 5 चौके की मदद से 97 रन बनाए। वह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने से मात्र तीन रन दूर थे। लेकिन, 29 गेंद पर वह कैच आउट हो गए। वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। क्रिस गेल ने 30 गेंद पर शतक जड़ा है। 125 के स्कोर पर राजस्थान को पहला झटका लगा। ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।

10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 136/1, जायसवाल 29 रन और जुरैल 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
MAY 27, 2026 19:56 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: वैभव ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद पर 8 छक्के और 1 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वह प्लेऑफ मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसके अलावा एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने के मारने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव के नाम अब अभी तक 61 सिक्स दर्ज हो गए हैं। क्रिस गेल ने साल 2012 में 59 छक्के जड़े थे।

5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 74/0, वैभव सूर्यवंशी 19 गेंद पर 59 रन और 11 गेंद पर 14 रन बनाकर जायसवाल क्रीज पर हैं।
MAY 27, 2026 19:48 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान की आक्रामक शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स ने आक्रामक शुरुआत की है। वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंद पर 36 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 8 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद 45 रन बना लिए हैं। वहीं, वैभव ने इस सीजन 600 रन पूरा किया। वह एक सीजन में 600 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। साथ ही क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
MAY 27, 2026 19:08 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यू), रियान पराग (सी), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
MAY 27, 2026 19:04 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: पिच रिपोर्ट

यह मुकाबला पिच नंबर चार पर खेला जाएगा, जहां पर काफी बड़े स्कोर बने हैं। इसी पिच पर RR ने PBKS के खिलाफ 223 का टार्गेट हासिल कर लिया था। स्क्वेयर बाउंड्री 69 और 63 मीटर की है, जबकि सीधी बाउंड्री 74 मीटर की है। आरोन फिंच के मुताबिक यह पिच एकदम फ्लैट लग रही है। दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस पिच पर आकर बैटिंग करना चाहेगा। हालांकि कमिंस और आर्चर जैसे गेंदबाज नई गेंद को स्किड और सीम करा सकते हैं। यहां पर बाद में बैटिंग करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है लेकिन यह एलिमिनेटर मुकाबला है और दबाव वाला है, उसे भी ध्यान में रखना होगाा। पहले बैटिंग करते हुए 201 का औसत स्कोर यहां पर है। ऐसे में बाद में गेंदबाजी करना ज्यादा सही रहेगा।
MAY 27, 2026 19:02 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद ने जीता टॉस

न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया है। टीम में एक बदलाव किया है। प्रफुल्ल हिंगे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करेगी।
MAY 27, 2026 18:55 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: सूर्यवंशी को कैसे रोकेंगे हैदराबाद के तेज गेंदबाज?

हैदराबाद के सामने इस मैच में सबसे बड़ी चुनौती सूर्यवंशी की होगी। क्योंकि सूर्यवंशी जब एक बार हिट करना स्टार्ट कर देते हैं तो फिर उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। वैसे भी प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन के खिलाफ सूर्यवंशी का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। जब पहली बार हिंगे और सूर्यवंशी का आमना-सामना हुआ था, तब हिंगे ने सूर्यवंशी को शून्य पर पवेलियन भेज दिया था। हालांकि, उसके बाद अगले मैच में सूर्यवंशी ने इन दोनों के खिलाफ काफी रन बनाए थे। दूसरी बार जब इन दोनों का आमना-सामना हुआ था तब सूर्यवंशी ने हिंगे को चार छक्के लगाए थे। उस मैच में उन्होंने धुआंधार शतक भी लगाया था। सूर्यवंशी ने हिंगे और साकिब दोनों के खिलाफ 10 गेंद पर 30 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 300 का रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि तीसरे राउंड में कौन किसके ऊपर भारी पड़ता है।
MAY 27, 2026 18:19 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: पावरप्ले में भारी पड़ सकते हैं आर्चर

राजस्थान के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर इस सीजन पावरप्ले में जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में बैटिंग और बॉलिंग दोनों में शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई थी। आर्चर ने इस सीजन 14 पारियों में 21 विकेट लिए हैं। यह उनका IPL में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। वहीं पावरप्ले में आर्चर ने 11 विकेट चटकाए हैं। अगर इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की बात करें तो आर्चर इस मामले में चौथे नंबर पर रहे हैं। अगर आर्चर पावरप्ले में एक या उससे ज्यादा विकेट लेते हैं तो फिर RR की जीत का प्रतिशत बढ़ जाता है। जब भी आर्चर ने पावरप्ले में एक या उससे ज़्यादा विकेट लिए हैं तो फिर 9 में से छह मैचों में RR को जीत मिली है। इससे साफ़ पता चलता है कि RR की सफलता का सूत्र आर्चर के पावरप्ले में विकेट लेने पर टिका है।
MAY 27, 2026 18:18 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: छक्कों की हो सकती है बारिश

इस मैच में छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है, क्योंकि दोनों ही टीमों के पास ऐसे बल्लेबाज मौजूद हैं जो लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं। हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन हैं। अभिषेक ने इस सीजन अभी तक 43 छक्के लगाए हैं, जिसमें से उनके 29 छक्के पावरप्ले में आए हैं। जबकि हेड ने इस सीजन 22 छक्के लगाए हैं। वहीं, किशन भी कुल 29 छक्के लगा चुके हैं। हेनरिक क्लासेन भी 30 छक्के अभी तक लगा चुके हैं। कुल मिलाकर हैदराबाद के चारों ही बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं।

वहीं, राजस्थान के पास वैभव सूर्यवंशी हैं जो अकेले इन बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकते हैं। वो अभी तक कुल मिलाकर 77 छक्के आईपीएल में लगा चुके हैं, जिनमें से 53 छक्के उनके इस सीजन आए हैं। सूर्यवंशी हर पांचवीं गेंद पर छ्क्का लगाते हैं। उन्होंने पावरप्ले में अभी तक 35 छक्के लगाए हैं। इससे साफ पता चलता है कि अगर सूर्यवंशी चले तो फिर वो अकेले ही छक्के लगाने के मामले में बाकी बल्लेबाजों से आगे निकल सकते हैं। यशस्वी जायसवाल भी कम नहीं हैं। वह अभी तक 18 छक्के लगा चुके हैं।
MAY 27, 2026 17:22 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: हारने वाली टीम का सफर होगा समाप्त

हैदराबाद की टीम ने अंक तालिका में तीसरे स्थान पर समाप्त किया था और राजस्थान की टीम ने चौथे स्थान के साथ प्लेऑफ़ में जगह बनाई थी। अब इन दोनों टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा। जीतने वाली टीम को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार झेलने वाली गुजरात टाइटंस (GT) से एक बार फिर भिड़ना होगा। वहीं जो भी टीम इस मैच को हारेगी, उसके लिए टूर्नामेंट यहीं पर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगी।
MAY 27, 2026 17:21 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा मुकाबला

आईपीएल 2026 में क्वालीफायर-1 के बाद अब एलिमिनेटर मुकाबले की बारी है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में सनराईजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हैदराबाद और राजस्थान की टीम जीत दर्जकर क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगी।
MAY 27, 2026 17:20 IST

SRH vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: जीतने वाली टीम खेलेगी गुजरात से

आईपीएल 2026 में बुधवार 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच न्यू चंडीगढ़ में भिड़ंत होगी। यह मुकाबला हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हारने वाली गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेलेगी।