SRH Vs RR Qualifier 2 Highlights: हैदराबाद ने राजस्थान को दी पटखनी, तीसरी बार पहुंची फाइनल में, अब KKR से होगा मुकाबला
SRH Vs RR Qualifier 2 Live Score, IPL 2024 Match Today Cricket Live Scorecard Updates in Hindi, राजस्थान रॉयल्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आज के आईपीएल मैच का लाइव स्कोर: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराया। इसी जीत के साथ हैदराबाद की टीम ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब 26 मई को चेन्नई में होने वाले फाइनल मुकाबले में हैदराबाद का सामना दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम ने राजस्थान का 176 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए।
पहली पारी में हैदराबाद का प्रदर्शन
- अभिषेक शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 5 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए। उनको ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया।
- हैदराबाद को दूसरा झटका राहुल त्रिपाठी के रुप में लगा। उन्होंने 15 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। उनको ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया।
- एडेन मार्करम का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और महज एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको भी ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया।
- ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उस अच्छी पारी को अर्धशतक में नहीं बदल पाए। वे 28 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। उनको संदीप शर्मा ने आउट किया।
- नीतीश रेड्डी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 10 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको आवेश खान ने युजवेंद्र चहल के हाथों कैच आउट कराया ।
- अब्दुल समद अपना खाता नहीं खोल पाए। वे गोल्डन डक हो गए। उनको आवेश खान ने आउट किया।
- शाहबाज अहमद भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे 18 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। उनको आवेश खान ने आउट किया।
- जयदेव उनादकट रन आउट हो गए। उन्होंने दो गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको आवेश खान और संजू सैमसन ने रनआउट किया।
जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स
- टॉम कोहलर-कैडमोर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनको पैट कमिंस ने आउट किया।
- यशस्वी जायसवाल एक बार फिर अर्धशतकीय पारी से चूक गए। वे 21 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। उनको शाहबाज अहमद ने अब्दुल समद के हाथों कैच आउट कराया।
- संजू सैमसन एक बार फिर कप्तानी पारी खेलने से नामाक रहे। उन्होंने 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अभिषेक शर्मा ने आउट कर पवेलियन भेज दिया।
- स्टार बल्लेबाज रियान पराग का बल्ला शांत देखने को मिला। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको शाहबाज अहमद ने आउटकर पवेलियन भेज दिया।
- रवि अश्विन भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनको भी शाहबाज अहमद ने वापस पवेलियन भेजा।
- शिमरोन हेटमायर भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अभिषेक शर्मा ने बोल्ड किया।
- रोवमैन पॉवेल टीम की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे। उन्होंने 12 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको टी. नटराज ने आउट किया।
- ध्रुव जुरेल ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रन की नाबाद पारी खेली।
- ट्रेंट बोल्ट अपना खाता नहीं खोल पाए। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन वे खाता नहीं खोल पाए। हालांकि, वे नाबाद रहे।
टेबल में राजस्थान से आगे रही थी हैदराबाद
आईपीएल के 17वें सीजन के लीग मुकाबले पर नजर डालें तो हैदराबाद की टीम को 14 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका। टीम 17 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही। वहीं, राजस्थान की टीम को 14 मैचों में से 8 मैचों में जीत और 5 मुकाबले में हार मिली। इसके अलावा एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। टीम 17 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर रही। वहीं, गुगल के मुताबिक, राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का जीत प्रतिशत ज्यादा है। हैदराबाद का जीत प्रतिशत 52% है, जबकि राजस्थान का जीत प्रतिशत 48% है।
Top 5 Player Battle in SRH vs RR Match | Player to Watch Out Today Match | SRH vs RR Pitch Report Today Match
ओवरऑल हैदराबाद का पलड़ा भारी
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 19 मैच खेले गए हैं। इसमें हैदराबाद का पलड़ा भारी है। टीम को 10 मैचों में और राजस्थान को 9 मुकाबले में जीत मिली है। हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर 220 रन और लोएस्ट स्कोर 102 रन है, जबकि राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का हाईएस्ट स्कोर 217 रन और लोएस्ट स्कोर 127 रन है।
SRH vs RR Weather Report
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।
सनराइजर्स हैदराबाद सबस्टिट्यूट खिलाड़ी
उमरान मलिक, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, शाहबाज अहमद।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स सबस्टिट्यूट खिलाड़ी
शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, कुलदीप सेन।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squads)
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड (Sunrisers Hyderabad Squads)
पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।
SRH vs RR Head to Head | SRH vs RR Playing11 Today Match | SRH vs RR Dream11 Today Match
