क्रिकेट

RR vs SRH, Qualifier-2 Playing11: राजस्थान और हैदराबाद के बीच क्वालीफायर-2 मुकाबले ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

RR vs SRH Qualifier-2 Playing 11 Match (राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराइजर्स के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन): आईपीएल 2024 का क्वालीफायर-2 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में राजस्थान का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मुकाबले से पहले देखते हैं कि इस मुकाबले में कैसी होगी प्लेइंग-11।

Image

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

RR vs SRH qualifier 2 Playing 11 Match (राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराइजर्स के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन): आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड पर यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस मुकाबले में जीत का स्वाद चखने वाली टीम फाइनल में जगह बना लेगी, जहां टीम का सामना दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। इन सब को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमें अपनी प्लेइंग-11 पर पूरा ध्यान देगी।

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 4 विकेट से जीत हासिल की, जबकि पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को अहमदाबाद में कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस मुकाबले में टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। आइए जानते हैं कि राजस्थान और हैदराबाद की टीम में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा और किसको बाहर जाना पड़ेगा।

टीम में बदलाव की संभावना न के बराबर

आईपीएल के क्वालीफायर-2 मुकाबले से पहले राजस्थान और हैदराबाद के प्रदर्शन नजर डालते हैं। दोनों टीमों के खिलाफ फॉर्म में चल रहे हैं। हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। वहीं, कप्तान पैट कमिंस और टी. नटराजन विकेट चटका रहे हैं। वहीं, राजस्थान के खिलाड़ियों पर नजर डालें तो कप्तान संजू सैमसन, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल टीम के लिए रन बना रहे हैं। वहीं, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, रवि अश्विन विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीता दिल रहे हैं। यही वजह है कि क्वालीफायर-2 मुकाबले में दोनों टीमें बिना बदलाव के साथ उतर सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article