क्रिकेट

Watch Out Players Today IPL Match: RR और SRH के बीच रोमांचक मुकाबला आज, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर

Five Player to Watch Out Today Match in Hindi: आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएग। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के 5 स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

Image

रियान पराग, पैट कमिंस और संजू सैमसन। (फोटो- IPL/BCCI)

Watch Out Player Today IPL Match: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग यानी आईपीएल का रोमांच अब धीरे-धीरे अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट में शुक्रवार (24 मई 2024) को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक बार की चैम्पियन राजस्थान का सामना एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड यानी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों को दम दिखाने की जरूरत है, क्योंकि इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में एंट्री होगी और हारने वाली टीम को बाहर जाना होगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के पांच स्टार खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो इस मैच का रुख बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो पांच खिलाड़ी कौन हैं?

Five Player to Watch Out Today Match:

1. रियान पराग- राजस्थान के युवा बल्लेबाज रियान पराग टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने 15 मैचों में 151.60 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए हैं। वे अपनी टीम के टॉप स्कोरर और ओवरऑल तीसरे नंबर पर हैं। रियान के बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं।

2. संजू सैमसन- राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को कई बार जीत भी दिलाई है। उन्होंने 15 मैचों में 155.52 की स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं। वे टीम के दूसरे टॉप स्कोरर और ओवरऑल छठे नंबर पर हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े हैं।

3. अभिषेक शर्मा- हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरज रहा है। वे हर टीमों के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने 14 मैचों में 207.04 की स्ट्राइक रेट से 470 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं।

4. हेनरिक क्लासेन- हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का हर गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बल्ला चल रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 180.34 की स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारी खेली है।

5. पैट कमिंस- हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का ऑलराउंड प्रदर्शन जारी है। उन्होंने 14 मैचों में 150.70 की स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं। कमिंस ने गेंद से भी तहलका मचा रखा है। उन्होंने 14 मैचों में 9.41 की इकोनॉमी से 16 विकेट चटकाए हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article