हैदराबाद-राजस्थान के बीच आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

आज (23 March 2025) आईपीएल 2025 में सुपर संडे के दो मुकाबले खेले जाने हैं। आज का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। ये मैच हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल खिलाड़ियों की मेगा नीलामी के बाद दोनों टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं। इस मैच में एक बार फिर दोनों टीमों के सामने बड़ी चुनौती होगी खासतौर पर राजस्थान के लिए जो अपना सीजन में पहला मैच हैदराबाद के मैदान पर खेलेंगे। यहां हम जानेंगे हैदराबाद-राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज दो बड़े मुकाबले
  • आज का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच
  • हैदराबाद-राजस्थान मुकाबला हैदराबाद के मैदान पर होगा

SRH vs RR Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 18वें संस्करण में आज डबल हेडर का दिन है, यानी दो मुकाबले खेले जाएंगे। आज का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals) के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मैच हैदराबाद (Hyderabad) में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछली बार की रनर अप टीम है जिसे पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार भी उनकी टीम बेहद मजबूत है और आज राजस्थान रॉयल्स को हैदराबाद के होम ग्राउंड की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ये मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 3:00 बजे होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में होगी। जबकि राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन शुरुआती कुछ मैचों में कप्तानी नहीं करेंगे और उनकी जगह रियान पराग (Riyan Parag) टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।

SRH vs RR Pitch Report IPL 2025 Today Match

हैदराबाद बनाम राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट

आज आईपीएल 2025 के हैदराबाद बनाम राजस्थान मुकाबले से पहले आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में इन दोनों टीमों की टक्कर के पुराने आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच आज तक आईपीएल में 20 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 11 मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली है जबकि 9 मैचों में राजस्थान रॉयल्स विजयी रही है। आज इनके बीच होने वाला मैच हैदराबाद में होगा इसलिए यहां पर खेले गए मैचों के आंकड़े भी देख लेते हैं। हैदराबाद के ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं जिसमें मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद को 4 मैचों में जीत मिली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स इस मैदान पर आज तक सिर्फ एक मैच में ही जीत दर्ज करने में सफल रही है।

End of Feed