SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें हैदराबाद और गुजरात के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल के 19वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होना है। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले का गवाह बनने के लिए इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लगातार दो मुकाबला जीतक गुजरात के हौसले बुलंद हैं, जबकि हैदराबाद की टीम लगातार 3 मुकाबला हार चुकी है। सनराइजर्स ने अपने पहले मैच में अलग ब्रांड की क्रिकेट खेलते हुए 286 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाजों की आक्रामकता गायब सी हो गई। सनराइजर्स ने अगले तीन मैच में 190, 163 और 120 रन बनाए। ऐसे में गुजरात के खिलाफ मैच में हैदराबाद को पुरानी फॉर्म वापस लानी होगी।

SRH vs GT Live Streaming

हैदराबाद और गुजरात मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

वहीं गुजरात की बात करें तो साई किशोर और जोस बटलर शानदार फॉर्म में हैं। दोनों की शानदार बल्लेबाजी का फायदा टीम को लगातार दो जीत के साथ मिला भी है। गुजरात की चिंता यह है कि कप्तान शुभमन गिल का बल्ला खामोश है। इसके अलावा राशिद खान का कमाल भी अब तक नहीं दिखा है। अगर ये दोनों अपनी प्रतिभा के अनुसार खेलते हैं तो फैंस को एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। यदि आप भी इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed