IPL Final Watch Out Player: आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला आज हैदराबाद और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में होगा जो स्पिन गेंदबाजों की मददगार रही है और इस मामले में केकेआर का पलड़ा भारी नजर आ रहा है क्योंकि उसके पास सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे मैच विनर हैं। हालांकि, इस सीजन हैदराबाद की ताकत उसकी बल्लेबाजी रही है और उसने इसके दम पर कई रिकॉर्ड भी इस सीजन बनाए हैं। ऐसे में आज के मैच में वही टीम बाजी मारेगी जो प्रेशर को बेहतर तरीके से सोख पाएगी। इसके अलावा आज के मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर काफी कुछ निर्भर करेगा कि कौन सी टीम आईपीएल 2024 की ट्रॉफी उठाएगी।
सुनील नरेन-
यदि केकेआर को तीसरी ट्रॉफी उठानी है तो इस सीजन टीम के सबसे बड़े मैच विनर रहे नरेन को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी। नरेन ने इस सीजन बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। 13 मैच में 482 रन बना चुके नरेन गेंदबाजी में भी प्रभावी रहे हैं और 13 मैच में 16 विकेट चटका चुके हैं। नरेन इस बार अपने आईपीएल करियर का पहला शतक भी लगाया है।श्रेयस अय्यर- हैदराबाद को पटखनी देने के लिए अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ रणनीति में भी पछाड़ना होगा। ऐसे में श्रेयस अय्यर के लिए यह मैच बेहद खास है। मीडिल ऑर्डर में अय्यर अपनी टीम के लिए सबसे बड़े एसेट साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अय्यर को पिच भी पढ़ना पडेगा ताकि वह संजू सैमसन की तरह गच्चा न खाएं। अय्यर अपनी टीम के लिए इस सीजन 14 मैच में 38.33 की औसत से 345 रन बना चुके हैं जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाया है।
