क्रिकेट

who Will Win IPL 2024, KKR vs SRH Final: कोलकाता बनाम हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

who Will Win IPL 2024, Aaj ka Match kaun Jitega, KKR vs SRH Final: आईपीएल के फाइनल में आज हैदराबाद और कोलकाता की टीम भिड़ने वाली है। दोनों टीम क्वालीफायर-1 में जब खेली थी तो कोलकाता ने आसानी से मुकाबला 8 विकेट से जीता था।

Image

आज का मैच कौन जीतेगा, हैदराबाद बनाम कोलकाता आईपीएल फाइनल (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल का फाइनल मुकाबला चेपॉक में होगा
  • मैच से पहले जानें विन प्रीडिक्शन
  • क्वालीफायर 1 में हैदराबाद को हरा चुका है कोलकाता

who Will Win IPL 2024, KKR vs SRH , Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Aaj ka ipl final match kaun jitega: आईपीएल 2024 के फाइनल में आज दो ऐसी टीम भिड़ेगी जिसने प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश किया था। आईपीएल का इतिहास रहा है कि टॉप-2 में फिनिश करने वाली टीम ही विजेता बनी है। ऐसे में चेपॉक के मैदान पर फैंस को एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, इसकी पूरी गारंटी है। इस कठिन पिच पर जहां क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराने के बाद सनराइजर्स का मनोबल बढ़ा हुआ है तो वहीं क्वालीफायर-1 में कोलकाता ने इस टीम को बड़ी ही आसानी से 8 विकेट से धोया था। मुकाबला चेपॉक में है तो स्पिन गेंदबाजों पर दारोमदारा ज्यादा रहेगा। इतना ही नहीं चेपॉक का यह विकेट वरूण चक्रवर्ती (20 विकेट) और सुनील नरेन (16 विकेट) को सूट करता है।

इस मैदान के साथ केकेआर की कुछ पुरानी और अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। केकेआर ने पिछली बार चेन्नई में 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल खेला था जिसमें बतौर कप्तान गंभीर ने अपनी टीम को खिताब दिलाया था। ऐसे में बतौर मेंटॉर गंभीर के पास एक और मौका है कि वह केकेआर को चैंपियन बनाने में मदद करे।

हेड टू हेड में कोलकाता का पलड़ा भारी

हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो श्रेयस अय्यर की केकेआर का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीम आईपीएल में अब तक 27 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है, जिसमें से 18 बार केकेआर को जीत मिली है। 27 में से केवल 9 मुकाबलों में सनराइजर्स हैजराबाज जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें को कोलकाता ने 3 मुकाबला अपने नाम किया है।

IPL FINAL WIN PREDICTION

आज के मैच का विन प्रीडिक्शन

SRH vs KKR के बीच आज के मैच का विन प्रीडिक्शन (IPL Final Win Prediction)

हेड टू हेड आंकड़ों के अलावा विन प्रीडिक्शन में भी केकेआर का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गूगल के अनुसार आज के मैच के विनर की बात करें तो कोलकाता नाईट राइडर्स की जीत का प्रतिशत 53 है जबकि 47 प्रतिशत लोगों का मत सनराइजर्स हैदराबाद के पक्ष में है।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन-

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।

कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article