SRH vs DC Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals) की टीमों की भिड़ंत होने वाली है। इस मैच का आयोजन हैदराबाद (Hyderabad) में होगा। अब तक टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैचों में 3 में जीत दर्ज की है जबकि 7 मैच गंवाए हैं। उसको पंजाब और राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल हुई है। वहीं, दूसरी तरफ है दिल्ली कैपिटल्स जिसने अब तक खेले गए अपने 10 मैचों में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है और 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cuminns) कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है। आज का मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच से पहले दोनों टीमों की प्वॉइंट्स टेबल में स्थिति जान लेते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय 6 अंको के साथ 9वें स्थान पर मौजूद है और उसका नेट रनरेट -1.192 है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 अंको के साथ 5वें नंबर पर मौजूद है। उसकी नेट रनरेट +0.362 है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़ों की बात करें तो अब तक ये दोनों टीमें 25 आईपीएल खेलों में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। हालांकि दोनों पक्षों के बीच संख्या के मामले में कड़ी टक्कर है, लेकिन एसआरएच को थोड़ा फायदा है। डीसी और एसआरएच के बीच 25 मुकाबलों में से एसआरएच ने 13 में जीत दर्ज की है, जिसमें 12 मौकों पर डीसी ने जीत दर्ज की है।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच की पिच रिपोर्ट (SRH vs DC Pitch Report)
हैदराबाद और दिल्ली के बीच आज होने वाला आईपीएल 2025 का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) पर होने वाला है। मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक इस मैदान पर पांच मैच खेले जा चुके हैं और एक मैच को छोड़कर देखा जाए तो ये सभी मुकाबले हाई-स्कोरिंग मैच रहे हैं। इनमें से दो मैच ऐसे भी रहे हैं जहां दोनों ही पारियों में स्कोर 250 के करीब या उससे पार गया है। अब तक आईपीएल 2025 में हैदराबाद के इस मैदान पर खेले गए इन 5 मैचों में से पहला मैच छोड़कर पिछले चारों मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है। यहां पर हुआ इस सीजन का तीसरा मैच हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार अंदाज में जीता था। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद के सामने 246 रनों का विशाल स्कोर रखा था जिसे हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाते हुए हासिल कर लिया था, इससे साफ पता चल जाता है कि हमेशा से बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहने वाली ये पिच इस बार भी बैटर को मदद कर रही है और आज के मैच में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। इस ग्राउंड पर अब तक आईपीएल इतिहास में 82 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें 35 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं, जबकि 47 मुकाबलों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है।
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पिछले 5 आईपीएल मैचों के स्कोरकार्ड और नतीजे (Last 5 IPL Matches Scorecards And Results At Hyderabad)
| मुकाबले की तारीख | दोनों टीमें | मैच का स्कोरकार्ड | नतीजा |
| 23 मार्च, 2025 | हैदराबाद-राजस्थान | हैदराबाद 286/6-राजस्थान 242/6 | हैदराबाद 44 रन से जीता |
| 27 मार्च, 2025 | हैदराबाद-लखनऊ | हैदराबाद 190/9-लखनऊ 193/5 | लखनऊ 5 विकेट से जीता |
| 6 अप्रेल, 2025 | हैदराबाद-गुजरात | हैदराबाद 152/8- गुजरात 153/3 | गुजरात 7 विकेट से जीता |
| 12 अप्रेल, 2025 | पंजाब-हैदराबाद | पंजाब- 245/6, हैदराबाद- 247/2 (18.3 ओवर) | हैदराबाद 8 विकेट से जीता |
| 23 अप्रैल 2025 | मुंबई-हैदराबाद | हैदराबाद- 143/8, मुंबई- 146/3 (15.4 ओवर) | मुंबई इंडियंस 7 विकेट से जीता |
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2025 में टीमें (Sunrisers Hyderabad And Delhi Capitals Squads In IPL 2025)
सनराजर्स हैदराबाद की टीमः पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम:अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फॉफ डुप्लेसी, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।
आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In SRH vs DC IPL Match Today)
आज मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद और मेहमान दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने आईपीएल 2025 के मैच में फैंस की नजरें कई बेहतरीन खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से निगाहें अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ट्रेविस हेड (Travis Head), अनिकेत वर्मा (Aniket Verma), कप्तान कमिंस और हेनरिक क्लासेन(Heinrich Klaasen) पर रहेंगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) के अलावा, नए कप्तान अक्षर पटेल(Axar Patel),फॉफ डुप्लेसी (Faf Du Plessis) ,ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) (विकेटकीपर), करुण नायर (Karun Nair) और आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) पर निगाहें टिकी होंगी। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर सभी की नजर रहेगी।
