SRH IPL 2023 Full Squad: नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी हैदराबाद, ये है पूरा स्क्वॉड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2023, 01:26 PM IST

SRH IPL 2023 Full Squad: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार नए जोश और कप्तान के साथ आईपीएल में उतरेगी। एक बार की विजेता टीम की कमान इस बार एडेन मार्करम को सौंपी गई है जिन्होंने हाल ही में अपने नेतृत्व में इस फ्रैंचाइजी को ट्रॉफी दिलाई है। इस बार हैदराबाद की टीम केन विलियमसन के बिना उतरेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल के 16वें सीजन में नए कप्तान एडेन मार्करम के नेतृत्व में उतरेगी। टीम के पास मैच विनर्स की कोई कमी नहीं है और वह किसी भी टीम को टक्कर देने में सक्षम है। बल्लेबाजों की बात करें तो टीम में जहां राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक और ग्लेन फिलिप्स जैसे बल्लेबाज हैं तो गेंदबाजों में पिछले सीजन के स्टार उमरान मलिक अपनी रफ्तार से डराने के लिए तैयार हैं।

SUNRISERS HYDERBAD

सनराइजर्स हैदराबाद

इस सीजन में क्या है खास

इस सीजन में हैदराबाद की टीम में केन विलियमसन नहीं हैं, लेकिन टीम ने मयंक अग्रवाल हैरी ब्रूक, आदिल रशीद और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज को शामिल किया है, जिसके आने से टीम खासी मजबूत नजर आ रही है।

End of Feed