क्रिकेट

दादा ने टीम इंडिया को दी छोटे फॉर्मेट में बल्लेबाजी की खास सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2023, 04:40 PM IST

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आईपीएल से पहले टीम इंडिया को एक जरूरी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के पास बल्लेबाजी की गहराई है और उसे क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाजी करनी चाहिए। गांगुली बतौर टीम डायरेक्ट इस आईपीएल में नजर आएंगे।

Image

सौरव गांगुली

Photo : Twitter

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से बतौर डायरेक्टर जुड़ गए हैं। उन्होंने टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा 'टीम इंडिया की बल्लेबाजी में गहराई है और टीम को क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाजी करनी चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही थी। नतीजा ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया था। टीम इंडिया को 4 साल बाद घर में वनडे सीरीज गंवानी पड़ी थी।

टी20 में आक्रामक बल्लेबाजी की सलाह

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि भारत को क्रिकेट को छोटे फॉर्मेट खासतौर से टी20 में आक्रामक बल्लेबाजी करनी चाहिए। भारत के पास ऐसी टीम है और वह ऐसा कर सकती है। एक ऐसी टीम जब अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन में होते हैं तो 9 नंबर तक बल्लेबाजी कर सकती है और ऐसे में टॉप ऑर्डर को तेज बल्लेबाजी करनी चाहिए।

हार्दिक पांड्या 6 नंबर पर आते हैं, जबकि रवींद्र जडेजा 7 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, टीम में काफी गहराई है। उन्होंने आगे कहा कि यह सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप दबाव को कैसे झेलते हैं और बल्लेबाजी क्रम और अपने नाम के अनुसार कैसे बल्लेबाजी करते हैं।

पृथ्वी शॉ की तारीफ की

सौरव गांगुली यही नहीं रुके उन्होंने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह भारत के लिए खेलने के लिए तैयार है और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की नजर उन पर जरूर होगी। उन्होंने कहा 'पृथ्वी शॉ को बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए जब भी मौका मिलेगा वह भारत के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। उन पर रोहित शर्मा और सेलेक्टर की जरूर नजर होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article