क्रिकेट

LSG IPL 2023 Full Squad: लखनऊ के पास है सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी, ये है पूरा स्क्वॉड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2023, 12:45 PM IST

LSG IPL 2023 Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग की बात करें को केएल राहुल और क्विवंटन डीकॉक के रुप में टीम के पास सबसे खतरनाक जोड़ी मौजूद है। डीकॉक ने हाल ही में अपना पहला टी20 शतक लगाया है और वह शानदार फॉर्म में हैं। पिछले सीजन में वह एलिमिनेटर तक पहुंचे थे।

Image

लखनऊ सुपर जाएंट्स

Photo : Twitter

LSG IPL 2023 Full Squad: आईपीएल के 15 साल के लंबे इतिहास में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम भले ही नई हो, लेकिन पिछले सीजन में उन्होंने बाकी टीमों के सामने कड़ी चुनौती दी थी। केएलर राहुल की कप्तानी में टीम ने पहले ही सीजन में एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था। एलिमिनेटर मुकाबले में उसे आरसीबी के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार टीम इस कमी को दूर करने के इरादे से उतरेगी।

लखनऊ द्वारा ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी

निकोलस पूरन (16 करोड़ रुपये),

जयदेव उनादकट (50 लाख रुपये),

यश ठाकुर (45 लाख रुपये),

रोमारियो शेफर्ड (50 लाख रुपये),

डेनियल सैम्स (75 लाख रुपये),

अमित मिश्रा (50 लाख रुपये),

प्रेरक मांकड़ (20 लाख रुपये),

स्वप्निल सिंह (20 लाख रुपये),

नवीन-उल-हक (50 लाख रुपये),

युद्धवीर चरक (20 लाख रुपये)।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की बात करें तो टीम के पास लीग की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी मौजूद है। लखनऊ के लिए केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ओपनिंग करेंगे। हालांकि, मोहसिन खान के खेलने पर सस्पेंस है, लेकिन टीम ने कोई आधिकारित जानकारी साझा नहीं की है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्क्वॉड

केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, युद्धवीर चरक।

एक अप्रैल से आगाज

लखनऊ सुपर जाएंट्स की बात करें तो आईपीएल के 16वें सीजन में टीम अपना पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अटल विहारी वाजेपयी क्रिकेट स्टेडियम इकाना में खेलेगी, जबकि टीम अपना आखिरी लीग मैच 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। टीम की कमान एक बार फिर केएल राहुल के हाथों में है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article