SRH के कोच डेनियल विटोरी ने टीम को आरसीबी से प्रेरणा लेने की दी सलाह, बताया कहां हो रही चूक

SRH head coach statement: इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन खराब रहा है और टीम प्लेऑफ की रेस में काफी पीछे नजर आ रही है। हालांकि टीम के कोच डेनियल विटोरी के मुताबिक टीम अभी भी अपनी गलतियों को सुधारकर कमाल कर सकती है।

SRH head coach statement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के चलते सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आठ मैचों में छह हार के साथ टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर फंसी हुई है। हाल ही में, उन्होंने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी मैच गंवाया।

Daniel Vettori

डेनियल विटोरी (फोटो- IPL)

प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदें कम होने के बावजूद, SRH के हेड कोच डैनियल वेट्टोरी का मानना है कि टीम अभी भी टूर्नामेंट में बदलाव ला सकती है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से प्रेरणा लेने की बात कही। गौरतलब है कि RCB इस सीज़न में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पांच जीत के साथ चौथे स्थान पर मजबूती से टिकी हुई है।लेकिन वेट्टोरी पिछले साल RCB के प्रदर्शन की ओर इशारा कर रहे हैं, जब उन्होंने लीग स्टेज के आखिरी छह मैच जीतकर प्लेऑफ़ में जगह बनाई थी। IPL 2024 में RCB ने पहले आठ मैचों में सात हार झेली थी, लेकिन फिर उन्होंने लगातार छह मैच जीतकर 14 अंकों के साथ टॉप-4 में जगह बना ली।

End of Feed