चेन्नई सुपर किंग्स ने ढूंढा नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट, 13 मैच खेलने वाले गेंदबाज को मिला मौका

चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। चोट के कारण एलिस आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे। इस गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने रिप्लेस किया है जो ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 मैच खेल चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथल एलिस का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। मंगलवार शाम फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस को स्पेंसर जॉनसन ने रिप्लेस किया है। एलिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ में रिटेन किया था। लेकिन जॉनसन को सीएसके ने 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। सीएसके तीसरी टीम होगी जिससे जॉनसन खेलेंगे। इससे पहले वह गुजराज टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। अब तक 9 आईपीएल खेलने वाले जॉनसन के नाम 5 विकेट है। जॉनसन के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने केवल 13 मैच खेले हैं। जॉनसन ने 5 वनडे और 8 टी20 मैच में कुल 18 विकेट चटकाए हैं।

spencor jhonson

स्पेंसर जॉनसन (साभार-X)

आईपीएल 2026 में चेन्नई की गेंदबाजी

स्पेंसर जॉनसन के जुड़ने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी में तेज गेंदबाजों की संख्या 4 हो गई है। स्पेंसर जॉनसन के अलावा अब चेन्नई के पास खलील अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और मैट हैनरी जैसे गेंदबाज हैं। इसके अलावा चेन्नई के पास 4 स्पिन गेंदबाज भी हैं। स्पिन गेंदबाजी में चेन्नई के पास नूर अहमद के अलावा श्रेयस गोपाल, अकील होसैन और राहुल चाहर जैसे गेंदबाज हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स का कार्यक्रम (Chennai Super Kings Schedule)

चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद उसे 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को आरसीबी और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी खिताब 2023 में जीता था। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में रुतुराज और संजू सैमसन उन्हें जीत के साथ विदाई देना चाहेंगे।

End of Feed