लॉर्ड्स में पहली बार खेला गया विमेंस टेस्ट, होम ऑफ क्रिकेट में हुई अनोखी बेल सेरेमनी [VIDEO]

क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले विश्वविख्यात लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को नया इतिहास रचा गया। 142 साल के इतिहास में इस मैदान पर पहली बार महिला टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच का जश्न इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटरों ने अलग अंदाज में बनाया।

लंदन: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले विश्वविख्यात लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को नया इतिहास रचा गया। 142 साल के इतिहास में पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच खेलने उतरीं। मेजबान इंग्लैंड और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास के पन्ने पर साझा दस्तखत किए। इस पल का गवाह बनने इंग्लैंड की कई पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी लॉर्ड्स पहुंची। इस अवसर पर अनोखी बेल सेरेमनी का भी आयोजन किया गया।

IND W vs ENG W Lords test

भारत बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स टेस्ट (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

पांच मिनट तक पूर्व खिलाड़ियों ने बजाई बेल

किसी भी मुकाबले से पहले लॉर्ड्स के मैदान पर बेल बजाई जाती है। सालों से चल रही ये परंपरा गुरुवार को अनोखे रूप में नजर आई। इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटरों ने दोनों देशों के राष्ट्रगान से पहले बीच मैदान पर पांच मिनट तक बेल बजाई। परंपरागत रूप से मैदान के बाहर लगी बेल किसी पूर्व खिलाड़ी या विशिष्ट व्यक्ति द्वारा मैच से पहले बजाई जाती है लेकिन लॉर्ड्स में खेले पहले महिला टेस्ट के लिए बेल सेरेमनी का आयोजन बीच मैदान पर किया गया।

End of Feed