DPL 2026 Champion: शिखर धवन की टीम ने जीती DPL 2026 की ट्रॉफी, फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 7 विकेट से दी मात

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बाजी मारी। सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 7 विकेट से मात देकर खिताब जीता। सेंट्रल दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए थे। इसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 18.2 ओवर में 186 रन बनाकर मैच जीत लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को सात विकेट से हराया और दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 का खिताब अपने नाम किया। जीत के लिए 183 रनों का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 18.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 186 रन बनाए और यादगार जीत हासिल करते हुए DPL ट्रॉफी उठाई।

DPL 2026 Final

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने जीता दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब।

अनमोल शर्मा ने 42 गेंद पर शानदार 64 रन बनाकर जीत की नींव रखी, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्हें अंकित डबास का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 33 गेंद पर नाबाद 61 रनों की जबरदस्त पारी खेली और पांच चौके व चार छक्के जड़े। इसके बाद कप्तान तेजस्वी दहिया ने 18 गेंद पर तेज-तर्रार 33 रन बनाकर पारी को गति दी। उनकी पारी में तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। फिर एकांश डोबाल ने तीन गेंद पर नाबाद सात रन बनाकर जीत पक्की की।

End of Feed