क्रिकेट

'उम्र मत देखो टैलेंट देखो..' एबी डिविलियर्स बोले- वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में जगह का हकदार

AB de Villiers on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि सेलेक्टर्स को उन्हें नजरअंदाज करना नामुमकिन हो गया। इसके बाद टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को राजस्थान रॉयल्स के इस युवा सनसनी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में चुनना पड़ा।

Image

वैभव सूर्यवंशी (IPL/BCCI)

AB de Villiers on Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया की जर्सी पहनना हर क्रिकेटर का सपना होता है। वहीं अगर कोई क्रिकेटर 15 साल में ऐसा कर देता है तो यह बड़ी बात है। वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि सेलेक्टर्स को उन्हें नजरअंदाज करना नामुमकिन हो गया। इसके बाद टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को राजस्थान रॉयल्स के इस युवा सनसनी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में चुनना पड़ा। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर क्रिकेट गलियारों में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। कोई कह रहा है कि वैभव को इतनी छोटी उम्र में भारतीय टीम में शामिल करना जल्दबाजी है तो कोई उनके सपोर्ट में सामने आ रहा है।

वैभव के समर्थन में उतरे एबी डिविलियर्स

अब दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स भी वैभव के समर्थन में उतर आए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 16 पारियों में 776 रन ठोककर उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम किया। उन्होंने पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों का डटकर सामना किया और दुनियाभर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। एक सीजन में 72 छक्के लगाकर वैभव ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। इसी प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।

कम उम्र पर उठे सवाल तो डिविलियर्स ने दिया करारा जवाब

वैभव के सिलेक्शन के बाद कुछ लोगों ने उनकी उम्र और अनुभव पर सवाल उठाए। लेकिन एबी डिविलियर्स को लगता है कि ये चिंता बेकार है। डिविलियर्स ने कहा, "यह कहना आसान है कि वह अभी बहुत छोटा है, तैयार नहीं है या उसे और अनुभव की जरूरत है। लेकिन उसने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वह भारतीय T20 टीम में जगह पाने का हकदार है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।" मिस्टर 360 के नाम से मशहूर डिविलियर्स ने साफ किया कि टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती। अगर कोई खिलाड़ी IPL जैसे टूर्नामेंट में दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों के खिलाफ रन बना रहा है, तो उसे मौका मिलना ही चाहिए। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से दिखा दिया कि वो इंटरनेशनल लेवल के लिए तैयार है।

अब कहां खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी

टीम इंडिया 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ 2 T20 मैच खेलेगी। इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड से 5 मैचों की T20I सीरीज है। सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। क्या 15 साल का ये लड़का इंटरनेशनल क्रिकेट में भी IPL वाला जादू दिखा पाएगा? डिविलियर्स का भरोसा और 776 रन का IPL रिकॉर्ड बताता है कि वैभव में वो बात है। अब बारी मैदान पर जवाब देने की है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article