South Africa vs Sri Lanka ODI World Cup 2023 Live Score, Live Streaming, Live Telecast Channel In India: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2023 का चौथा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। चोकर्स मानी जाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप से पहले फॉर्म में है लेकिन चोट की वजह से उसे झटके भी लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम है जिसे एशिया कप के फाइनल में करारी हार ने झखझोर दिया था। ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है और दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान का आगाज करेंगी। जानिए आप इस मुकाबले का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, विश्व कप 2023 लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला (SA vs SL World Cup 2023 Match Date)
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला 7 अक्टूबर, 2023 को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का चौथा मुकाबला (SA vs SL World Cup 2023 Match Venue)
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का चौथा मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला विश्व कप 2023 का चौथा मुकाबला(SA vs SL World Cup 2023 Match Timing)
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का खेला जाने वाला चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटे पहले होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव टेलीकास्ट (SA vs SL World Cup 2023 Match on TV)
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 के खेले जाने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर एसडी और एचडी दोनों फॉर्मेट में देख सकते हैं।
कहां देखें दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (SA vs SL World Cup 2023 Match Live Streaming)
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
ऐसी हैं दोनों देशों की टीम:
दक्षिण अफ्रीका की टीम (South Africa World Cup 2023 Squad)
टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी नगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वेन डर डुसें, लिजार्ड विलियम्स।
श्रीलंका की टीम (Sri Lanka World Cup 2023 Squad)
दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसंका, लहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, महीष तीक्ष्णा, दुनिथ वेललागे, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मधुशंका, दुशन हेमंता।
