SA vs AUS Match Highlights: साउथ अफ्रीका को हराकर 8वीं बार फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

SA vs AUS, South Africa vs Australia Live Cricket Score Card Highlights: वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। यह ऑस्ट्रेलिया का 8वां वर्ल्ड कप फाइनल होगा।

SA vs AUS, South Africa vs Australia Live Cricket Score Card Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने ईडेन गार्डन्स में खेले गए वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 7 विकेट खोकर 47.2 ओवर में हासिल कर लिया।

South Africa vs Australia

तेंबा बावुमा और पैट कमिंस (साभार-AP)

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर की 101 रन की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा था। मिलर के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 47 रन बनाए। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी है।

End of Feed