IND vs SA: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीकी कोच ने क्या कहा? ऐसे दे डाली चुनौती

IND vs SA Test Series: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पूर्व दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने भारतीय क्रिकेट टीम को बातों-बातों में चुनौती दे डाली है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार दक्षिण अफ्रीका यहां इतिहास रचेगा।

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड को उम्मीद है कि केशव महाराज, सेनुरन मुथुस्वामी और साइमन हार्मर की उनकी स्पिन तिकड़ी भारत के अपने अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी और उनकी टीम दो मैच की टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचने में सफल रहेगी।उन्होंने इस श्रृंखला की तुलना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से की। पहला टेस्ट मैच शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा जबकि गुवाहाटी 22 नवंबर से अपने पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों ने हाल में पाकिस्तान दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था और वह भारत के खिलाफ भी ऐसा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

IND vs SA, South Africa Head Coach Shukri Conrad Statement

दक्षिण अफ्रीकी कोच शुक्री कॉनरेड (मध्य में)

कॉनराड ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "क्या आपकी टीम में अच्छे स्पिनर होने से पूरे मुकाबले का रोमांच बढ़ जाता है। मेरा जवाब है हां। मुझे लगता है कि इससे हमें काफी आत्मविश्वास मिलता है।" उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अतीत में हमारे पास अच्छे स्पिनर नहीं थे, लेकिन हमें निश्चित रूप से लगता है कि अब केशव, साइमन और सेन के रूप में हमारे पास बेहतर स्पिनर हैं। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो हम महसूस करेंगे कि हमारे पास भारत को चुनौती देने के लिए पर्याप्त मारक क्षमता है। हमें पूरा विश्वास है कि हम ईडन गार्डन्स और भारत में नया इतिहास रच सकते हैं।"

End of Feed