मैंने विराट कोहली को कप्तानी से नहीं हटाया था: जानिए सौरव गांगुली ने इस मामले पर क्या कुछ कहा है

Sourav Ganguly Says I didn't remove Virat Kohli from Captaincy: बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के कार्यकाल के दौरान जब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान नहीं रहे, तो इस पर तमाम तरह की चर्चाएं हुई थीं। इसको लेकर अब गांगुली ने खुलकर अपनी बात सामने रखते हुए बताया है कि आखिर हुआ क्या था।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली की कप्तानी पर बोले सौरव गांगुली
  • दादा बोले मैंने उसे कप्तानी से नहीं हटाया था
  • पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने खुलकर बात रखी सामने

Sourav Ganguly Opens Up On Captaincy Of Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जब कप्तानी छोड़ी थी, तो उस समय तमाम तरह की चर्चाएं सामने आई थीं। कुछ ने इसे दबाव में कप्तानी छोड़ना बताया था, जबकि कुछ का मानना था कि पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली उनसे खुश नहीं थे इसलिए उन्हें कप्तानी से हटाया। किसी भी खबर पर मुहर नहीं लग सकी क्योंकि ना गांगुली ने और ना ही विराट कोहली कभी इसको लेकर खुलकर बात की। अब सौरव गांगुली ने उस मुद्दे पर अपनी बात खुलकर सामने रखी है।

Sourav Ganguly Speaks Up On Virat Kohli Captaincy Removal

सौरव गांगुली ने विराट कोहली की कप्तानी पर बात रखी (AP/Twitter)

गौरतलब है कि जब विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया था तब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने ये तक कह दिया था कि उनको इस बारे में किसी ने भी जानकारी नहीं दी थी और उनसे बात नहीं की थी। खबरें ये थीं कि उस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली की कप्तानी जाने की वजह बने थे। हालांकि दादा ने कुछ मौकों पर इससे इनकार तो किया लेकिन इस बार खुलकर बात की है।

End of Feed