सौरव गांगुली ने तोड़ी जान से मारने की धमकी वाले पत्रों पर चुप्पी, जताया कोलकाता पुलिस पर भरोसा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को पिछले छह महीनों में उन्हें और उनके परिवार को मिली जान से मारने की कथित धमकियों पर चुप्पी तोड़ी है।

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को पिछले छह महीनों में उन्हें और उनके परिवार को मिली जान से मारने की कथित धमकियों पर चुप्पी तोड़ी है। गांगुली ने इसके साथ ही कोलकाता पुलिस पर भरोसा जताया है कि पुलिस के आला-अधिकारी मामले में जरूर कार्रवाई करेंगे। कोलकाता में एक कार्यक्रम से इतर गांगुली ने कहा कि धमकी भरे मैसेज पुलिस के ध्यान में लाए गए हैं।

Sourav Ganguly

सौरव गांगुली

पुलिस के कार्रवाई करने का है भरोसा

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष गांगुली ने पत्रकारों से कहा, 'हमने पुलिस को इसकी सूचना दी है। मुझे यकीन है कि पुलिस इसे सुलझा लेगी। नंबर यहीं (कोलकाता) का है। उम्मीद है कि पुलिस ज़रूरी कार्रवाई करेगी। मेरे पास सुरक्षा है।'हाल ही में गांगुली ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में इस बारे में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, गांगुली और उनके परिवार को कथित तौर पर लगभग छह महीनों से धमकी भरे पत्र मिल रहे थे। इस सप्ताह की शुरुआत में यह मामला तब और गंभीर हो गया जब दो पत्रों में कथित तौर पर 'खत्म करने' और 'समाप्त करने' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। परिवार ने शुरू में इन मैसेज को अति उत्साही प्रशंसकों के नोट के रूप देखा था, लेकिन बार-बार मिल रही धमकियों और आक्रामक होती भाषा ने उन्हें पुलिस से संपर्क करने के लिए मजबूर किया।

End of Feed