IPL 2027: ऋषभ पंत को लेकर क्या है हेड कोच सौरव गांगुली का एक्शन प्लान?

वर्ष 2022 में जानलेवा सड़क दुर्घटना से उबरने के बाद से पंत खराब फॉर्म के साथ-साथ लगातार चोटों से भी जूझते रहे हैं। गांगुली के लिए भी यह कुछ हद तक घर वापसी जैसा है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनका जुड़ाव 2019 में शुरू हुआ था। सौरव गांगुली को एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच बनाया गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक्त हेड कोच सौरव गांगुली को भरोसा है कि खराब दौर से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम के मध्यक्रम में ’बिल्कुल फिट’ बैठेंगे और अगले आईपीएल सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। गांगुली ने स्वीकार किया कि दिल्ली कैपिटल्स को हाल के सालों में ज्यादा सफलता नहीं मिली है और अपने कार्यकाल में वह इस स्थिति को बदलने की कोशिश करेंगे।

sourav ganguly

सौरव गांगुली ने पंत की तारीफ की। फोटो- BCCI

पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 111 मैच खेले और 3,284 रन बनाने के अलावा टीम की कप्तानी भी की। इसके बाद वह 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए थे। सुपर जायंट्स के साथ उनका कार्यकाल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने के बाद उन्हें कुलदीप यादव से अदला-बदली के जरिए उनकी पुरानी टीम में वापस लाया गया है।

End of Feed