'इंडियन रेसिंग फेस्टिवल' से पहले सौरव गांगुली ने नई टीम खरीदी, ये रखा नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 11, 2024, 04:48 PM IST

Sourav Ganguly buys Racing Team: दादा के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने इस साल अगस्त और सितंबर के बीच होने वाले ‘इंडियन रेसिंग फेस्टिवल’ 2024 में अपनी टीम खरीदी है। इस रेसिंग फेस्टिवल में पहले से हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, कोच्चि और अहमदाबाद की सात टीमें शामिल हैं। आइए जानते हैं कि गांगुली की टीम का क्या नाम है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन रेसिंग फेस्टिवल 2024
  • सौरव गांगुली ने खरीदी अपनी रेसिंग टीम
  • कई बड़े शहरों के नाम से रेसिंग टीमें फेस्टिवल में उतरेंगी

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इस साल अगस्त और सितंबर के बीच होने वाले ‘इंडियन रेसिंग फेस्टिवल’ 2024 में कोलकाता रॉयल टाइगर्स टीम खरीदी। कोलकाता की रेसिंग टीम इस प्रतियोगिता में पदार्पण करेगी जिसमें हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, कोच्चि और अहमदाबाद की सात टीमें भी इसमें हिस्सा लेंगी।

Sourav Ganguly buys car racing team in indian racing festival

सौरव गांगुली ने रेसिंग टीम खरीदी (X)

‘इंडियन रेसिंग फेस्टिवल’ में दो मुख्य चैम्पियनशिप होंगी जो इंडियन रेसिंग लीग और फॉर्मूला 4 इंडियन चैम्पियनशिप हैं। इस जुड़ाव पर उत्साह से भरे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख गांगुली ने कहा, ‘‘मैं ‘इंडियन रेसिंग फेस्टिवल’ में कोलकाता की टीम के साथ इस यात्रा को शुरू कर काफी उत्साहित हूं। मोटरस्पोर्ट हमेशा ही मेरा जुनून रहा है और कोलकाता रॉयल टाइगर्स के साथ हमारा उद्देश्य ‘इंडियन रेसिंग फेस्टिवल’ में एक मजबूत विरासत बनाने के साथ नयी पीढ़ी को प्रेरित करना है। ’’

End of Feed