T20 World Cup 2024: सौरव गांगुली ने की दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 26, 2024, 08:12 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए उनकी टीम के दो खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल करने की वकालत की है। जानिए गांगुली ने क्या कहा?

नई दिल्ली:पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को लगता है कि अक्षर पटेल आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर लेंगे क्योंकि उन्हें मैच की परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी क्रम में कहीं भी खिलाया जा सकता है। अक्षर ने पूरे सत्र में 7.06 के इकोनोमी रेट से शानदार गेंदबाजी की है और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक गांगुली ने कहा,'निश्चित ही अक्षर को शामिल किया जायेगा। मेरे हिसाब से टी20 विश्व कप में ऋषभ और अक्षर दोनों का ही चयन निश्चित है। टी20 में जिस तरह चीजें आगे बढ़ रही हैं तो रोहित चाहेंगे कि कोई खिलाड़ी आठवें नंबर पर उतरे और बल्लेबाजी करे तथा 15-20 रन दे जो कि अक्षर आसानी से कर सकता है। और अगर कोई स्पिनरों के खिलाफ तेजी से रन जुटाये तो अक्षर ऐसा भी कर सकता है।'

Sourav Ganguly

सौरव गांगुली(सभार IPL/BCCI)

अक्षर और जडेजा हैं प्रतिभाशाली

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर कहा,'रविंद्र जडेजा और अक्षर के साथ यही फायदा है। दोनों बहुत प्रतिभाशाली हैं।' गांगुली ने अक्षर की बल्लेबाजी में मदद की है और उन्होंने कहा कि इस आलराउंडर में टेस्ट के साथ टी20 में भी बल्लेबाजी करने की काबिलियत है। उन्होंने कहा,'आपके पास गेंद को हिट करने की क्षमता होनी चाहिए। टी20 क्रिकेट में आपके पास तकनीक के लिए समय नहीं है। लेकिन बस ‘बेसिक्स’ होना चाहिए और यह हमेशा उसके पास थी।'

End of Feed