पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने उड़ाया भारतीय स्पीडस्टार का मजाक, बोले-ऐसे गेंदबाज घरेलू क्रिकेट में भरे पड़े हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 09:19 AM IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल खान ने भारत के स्पीडस्टार का मजाक उड़ाया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उनकी रफ्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। आपको बता दें कि उमरान मलिक ने अपने रफ्तार से बेहद कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सुनील गावस्कर भी उनके फैन हैं।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो जम्मू एक्सप्रेस उमरान मलिक ने बेहद कम समय में अपनी रफ्तार से एक अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि सुनील गावस्कर जैसे महान बल्लेबाज भी उमरान के फैन बन गए हैं। टी20 क्रिकेट की बात करें तो उमरान भारत की तरफ से सबसे तेज गेंदबाज भी हैं। इतना ही नहीं वह लगातार 150 Kph की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं।

sohail khan on umran malik

सोहेल खान, पाकिस्तानी पेसर

पिछले साल जून में डेब्यू करने वाले उमरान ने कुल 16 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 24 विकेट हैं। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सोहेल खान ने उमरान मलिक के ऊपर ऐसी टिप्पणी की है जो भारतीय फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।

End of Feed