भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को कुछ ही दिनों में नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को खुद पुष्टि कर दी कि बतौर अध्यक्ष उनकी विदाई तय है। जब से गांगुली का बीसीसीआई से जाना कंफर्म हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर विराट कोहली मीम्स की बाढ़ आ गई है। कोहली फैंस इसे कर्मों का फल बता रहे हैं। दरअसल, कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी दी थी और वह टेस्ट और वनडे के कप्तान बने रहना चाहते थे। हालांकि, कोहली को वनडे कप्तानी से हटा दिया गया, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट टीम की कमान भी छोड़ी दी।
कोहली फैंस ने कुछ यूं किया रिएक्ट
एक यूजर ने लिखा, 'विराट कोहली वनडे टीम की अगुवाई करते रहना चाहते थे लेकिन मना कर दिया गया। सौरव गांगुली बतौर बीसीसीआई दूसरा कार्यकाल चाहते थे लेकिन मना कर दिया गया। कर्म पीछा नहीं छोड़ते सर।' कोहली फैन ने कहा, 'गांगुली ने वाकई विराट कोहली की मानसिक शांति को बर्बाद कर दिया था। कोहली भारत के सबसे महान क्रिकेटर और गौरव हैं। यह सिर्फ आपके कर्म हैं, जिसकी मार अब पड़ी है।'अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आपके कर्म पलटवार करते हैं। अब गांगुली को वैसे ही हटा दिया गया है, जैसे उन्होंने विराट कोहली के साथ किया था।' कोहली फैन ने लिखा, 'कोहली को आउट करने के लिए गांगुली ने काफी मेहनत की। कोहली ने ना सिर्फ अपनी फॉर्म वापस हासिल कर ली बल्कि नुकसान पहुंचाने वालों को भी तहस-नहस कर दिया।' इसके अलावा कई लोगों ने गांगुली वाले इस पूरे एपिसोड पर वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Virat Kohli after knowing that BCCI removed saurav ganguly from his president position! t.co/GnKhJpa2SD
— ANI (@ANI) Oct 12, 2022
