स्मृति मंधाना ने जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के बाद इन दो खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ

जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की 121 रन के अंतर से जीत के बाद स्मृति मंधाना ने दो खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ।

वडोदरा: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 19 रन तक दो विकेट गंवाने के बावजूद 328 रन बनाने के लिए टीम की सराहना की और इसे सबसे बड़ा सकारात्मक पक्ष बताया। भारत ने हरमनप्रीत कौर (121 गेंद में 126 रन, 15 चौके) और दीप्ति शर्मा (86 गेंद में नाबाद 106 रन, 15 चौके) के शतक और दोनों के बीच पांचवें विकेट की 153 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 328 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम सलामी बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिकवा (49), चिपो मुगेरी तिरिपानो (46) और बिलव्ड बिजा (34) की उम्दा पारियों के बावजूद 48.5 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से अपना दूसरा एकदिवसीय मैच खेल रही वैष्णवी शर्मा ने 39 रन देकर चार जबकि ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Smriti Mandhana and Deepti Sharma

स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

दीप्ति कर रही हैं शानदार बल्लेबाजी

स्मृति ने मैच के बाद कहा,'आज सबसे बड़ा सकारात्मक पक्ष यह रहा कि दो विकेट 19 रन पर गंवाने के बावजूद हम 328 रन तक पहुंचने में सफल रहे।' दीप्ति के शतक के बारे में उन्होंने कहा,'वह शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। महिला एकदिवसीय विश्व कप में भी उन्होंने मैच जिताने वाली पारियां खेली थीं। मुझे खुशी है कि आज उन्होंने शतक लगाया।'

End of Feed