SLC अवॉर्ड्स में पथुम निसांका और चमारी अटापट्टू का जलवा, बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Sri Lanka Cricket Awards: SLC अवॉर्ड्स में पुरुष वर्ग में पथुम निसांका और महिला वर्ग में कप्तान चमारी अटापट्टू को 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का सबसे बड़ा पुरस्कार मिला। पुरुष वर्ग के अन्य अवॉर्ड्स में चरित असलंका को 494 रन के लिए 'बेस्ट ODI बैटर' चुना गया।

Sri Lanka Cricket Awards: श्रीलंका क्रिकेट ने साल 2025 के शानदार प्रदर्शन के लिए अपने सितारों को सम्मानित किया। कोलंबो में हुए SLC अवॉर्ड्स में पुरुष वर्ग में पथुम निसांका और महिला वर्ग में कप्तान चमारी अटापट्टू को 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का सबसे बड़ा पुरस्कार मिला। दोनों ने पिछले साल तीनों फॉर्मेट में लगातार अच्छा खेल दिखाकर श्रीलंकाई क्रिकेट का नाम रोशन किया।

SLC Award

श्रीलंका क्रिकेट अवॉर्ड (फोटो साभार- Sri Lanka Cricket)

निसांका का धमाकेदार साल

ओपनर पथुम निसांका के लिए 2025 करियर का बेस्ट साल रहा। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 1,414 रन बनाए और उनका औसत 40.40 रहा। निसांका ने 5 टेस्ट में 388 रन, 12 वनडे में 401 रन और 18 टी20 इंटरनेशनल में 625 रन ठोके। टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 149.16 का रहा, जिससे वह टीम के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बने। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें टेस्ट और टी20 में 'बेस्ट बैटर' का अवॉर्ड भी मिला।

End of Feed