SL vs WI, Sri Lanka vs West Indies 2nd T20 Match Live telecast Online: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच एक और मुकाबला खेला जाएगा। तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है। वेस्टइंडीज की टीम की नजर सीरीज पर है, जबकि श्रीलंका टीम की नजर पहली जीत पर है। सीरीज के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इस दौरान कामिंदु मेंडिस और चरिथ असलंका ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने 5 गेंद शेष रहते हुए मुकाबले पर कब्जा जमाया। ब्रैंडन किंग और एविन लुईस ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों टीमों के बीख खेले गए पिछले पांच मैचों पर नजर डालें तो यहां वेस्टइंडीज का पलड़ा मजबूत है। टीम को 3 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका टीम ने दो मुकाबले में जीत दर्ज की थी।
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कल खेला जाएगा। (फोटो- Sri Lanka Cricket X)
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (Sri Lanka vs West Indies 2nd T20 Match Date)
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार (15 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा।
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Sri Lanka vs West Indies 2nd T20 Match Venue)
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Sri Lanka vs West Indies 2nd T20 Match Time)
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार 7.00 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 6.30 PM बजे होगा।
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sri Lanka vs West Indies 2nd T20 Match On Tv)
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sri Lanka vs West Indies 2nd T20 Match Live Streaming)
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
