LIVENZ vs SL Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुई श्रीलंका, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाए मजबूत कदम
SL vs NZ T20 World Cup Highlights Today Super 8 Match (श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 आज के मैच का लाइव स्कोर), Sri Lanka vs New Zealand Scorecard Updates: करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका को करारी शिकस्त मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर चुनौतीपूर्ण 168 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 107 रन ही बना सकी।

NZ vs SL Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुई श्रीलंका, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाए मजबूत कदम
Sri Lanka National cricket team vs New Zealand national cricket team match scorecard: कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में सह-मेजबान श्रीलंका सुपर-8 के करो या मरो मुकाबले में हार कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से मात देकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान के भी बाहर होने की संभावना बढ़ गई है।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी और कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्र श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र चार विकेट चटकाए।
इससे पहले कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। फिन एलन 13 गेंद पर 23 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। टीम को 30 के स्कोर पहला झटका लगा। 34 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा। टिम सीफर्ट 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीक्षणा और चमीरा को पहले पावरप्ले में सफलता मिली।
इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 31 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को चमीरा ने तोड़ा। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर रचिन को जीवनदान मिला तो इसी ओवर की अगली गेंद पर चमीरा ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप्स 18 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड को 75 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा।
फिलिप्स के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी भरभरा कर गिर गई। तीक्षणा ने एक ही ओवर में दो विकेट निकाल कर कीवी पारी की कमर तोड़ दी। तीक्षणा ने सेट बल्लेबाजी रचिन रविंद्र (32) को आउट किया इसके बाद मार्क चैपमैन को शून्य पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद दुनिथ वेल्लालगे ने डेरिल मिचेल (8) को आउट कर न्यूजीलैंड की हालत खराब कर दी। कीवी टीम ने 84 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाए। 15 गेंद के अंदर मात्र 9 रन बने और चार बल्लेबाज पवेलियन लौटे।
यहां से कप्तान मिचेल सेंटनर और मैककॉन्ची ने जिम्मेदारी उठाई। दोनों ने धैर्य और बड़े शॉट लगाते हुए 47 गेंद पर 87 रन की साझेदारी की। मिचेल सेंटनर ने 26 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। इस दौरान दो चौके और चार छक्के लगाए। मैककॉन्ची 23 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। इसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 84 के स्कोर से 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा। मैट हेनरी ने पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह गोल्डन डक पर आउट हुए। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर फिर मैट हेनरी ने असलंका को 5 के स्कोर पर डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट करवाया। 6 के स्कोर पर श्रीलंका ने अपना दूसरा विकेट गंवाया।
इसके बाद तो विकेटों की झड़ी सी लग गई। रचिन रविंद्र ने चार बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। 59 के स्कोर पर श्रीलंका ने अपने 6 बल्लेबाज गंवा दिए। 100 तक पहुंचते-पहुंचते उसके 8 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। अंत में श्रीलंका 20 ओवर में 107 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, न्यूजीलैंड ने तीन अंक और +3.050 के नेट रनरेट के चलते सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
न्यूजीलैंडः टीम सीफर्ट, फिन एलेन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी, लॉकी फर्ग्यूसन
श्रीलंकाः पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, पवन रथनायके, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालगे, दुशन हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर
श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। न्यूजीलैंड ने करो या मरो के मुकाबले में सह मेजबान श्रीलंका को 61 रन से मात दी। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। रचिन रविंद्र ने चार विकेट चटकाए। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड का नेट रन रेट बहुत बढ़िया हो गया है। इसके चलते पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
NZ vs SL Live Score: सेंटनर को भी मिली सफलता
न्यूजीलैंड इस समय एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर है और मिचेल सेंटनर को भी पहली सफलता हासिल हो गई है। उन्होंने कामिंडु मेंडिस का शिकार कर श्रीलंका की बेपटरी हुई पारी की दिशा को और भटका दिया है। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं।
NZ vs SL Live Score: हार की कगार पर श्रीलंका
रचिन रविंद्र ने अपने तीसरे ओवर में चौथी सफला हासिल की। उन्होंने दुशान हेमंता को पवेलियन लौटाया है और अब न्यूजीलैंड जीत से मात्र चार विकेट दूर है। श्रीलंका ने 14 ओवर के बाद 71 रन बना लिए हैं। कमिंदु मेंडिस 25 रन बनाकर संघर्ष कर रहे हैं। वेल्लालगे 8 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
NZ vs SL Live Score: रविंद्र ने एक ओवर में दिए दो झटके
9वें ओवर में रचिन रविंद्र ने श्रीलंका को एक के बाद दो झटके दिए। मेंडिस 11 रन और पवन रथनायके 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 9वें ओवर में कुल 9 रन बने। कमिंदु मेंडिस और शनाका क्रीज पर हैं।
9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 36/4
NZ vs SL Live Score: पहला पावरप्ले समाप्त
मैट हेनरी के दोहरे झटके के चलते श्रीलंका दबाव में है। 6 ओवर समाप्त हो गए हैं और टीम ने 20 रन बनाए हैं। पवन रथनायके 12 गेंद पर 6 रन बनाकर और कुसल मेंडिस 14 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
श्रीलंका का दूसरा झटका लगा है। मैट हेनरी ने एक बार फिर पहली गेंद पर विकेट चटका दिया है। दूसरे ओवर में 6 रन बने थे। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मैट हेनरी ने चरिथ असलंका को अपनी स्पीड में फंसाया। बल्ले का टॉप एज लगा और मिड-विकेट पर डेरिल मिचेल ने आसान सा कैच लपका। असलंका 5 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे ओवर में 3 रन बने।
3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 9/2
NZ vs SL Live Score: पहली गेंद पर लगा झटका
न्यूजीलैंड को पहली ही गेंद पर सफलता मिली। मैट हेनरी ने इनफॉर्म पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड कर दिया। हेनरी ने पहला ओवर विकेट मेडन किया। असलंका और कुसल क्रीज पर हैं। श्रीलंका का विकेट से खाता खुला है।
NZ vs SL Live Score: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 169 रन का टारगेट
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचा दिया। सेंटनर पारी की आखिरी गेंद पर 26 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। मैक्कॉन्ची 23 गेंद पर 31 रन नाबाद रहे। दोनों ने सातवें विकेट के लिए न्यूजीलैंड की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी की। दोनों ने 47 गेंद पर 84 रन जोड़कर टीम को अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया। श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 169 रन बनाने हैं।
NZ vs SL Live Score: सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
छह विकेट 100 के पहले गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने वापसी की। मिचेल सेंटनर और मैक्कॉन्ची के बीच सातवें विकेट के लिए 41 गेंद पर 72 रन की साझेदारी कर टीम को वापसी का मौका दिया है। सेंटनर 35 और मैक्कॉन्ची 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 156/6
NZ vs SL Live Score: 15 ओवर समाप्त
कीवी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैंष। टीम ने 90 रन बना लिए हैं। मिचेल सेंटनर (3 रन) और कोल मैककॉन्ची (3) रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 15वें ओवर में मात्र 2 रन बने। यहां से टीम 140 तक पहुंचने की पूरी कोशिश करेगी।
NZ vs SL Live Score: 84 के स्कोर पर लगा छठा झटका
वेल्लालगे ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर डेरिल मिचेल को आउट किया। मिचेल 7 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने पिछली 15 गेंद पर 9 रन बनाए हैं और 4 विकेट गंवाए हैं। न्यूजीलैंड की हालत खराब हो चुकी है। 13वें ओवर में 2 रन बने।
13 ओवर के बाद कीवी का स्कोर- 86/6
NZ vs SL Live Score: तीक्षणा ने एक ओवर में लिए दो विकेट
बदलाव के तौर पर गेंदबाजी करने आए महेश तीक्षणा ने 12वें ओवर में दो विकेट निकाले। तीक्षणा ने सेट बल्लेबाज रचिन रविंद्र को 32 के निजी स्कोर पर हेमंथा के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मार्क चैपमैन को शून्य पर पवेलियन भेजा। तीक्षणा ने अचानक माहौल बदल दिया है। क्रीज पर मिचेल और सेंटनर मौजूदा हैं।
12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 84/5
NZ vs SL Live Score: रचिन को मिला जीवनदान, ग्लेन फिलिप्स हुए आउट
10वें ओवर की दूसरे गेंद पर रचिन रविंद्र का कैच छूटा। कप्तान दासुन शनाका ने कैच छोड़ा। चमीरा ने अगली गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। 75 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। फिलिप्स 18 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। डेरिल मिचेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इस ओवर में दो रन बने।
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 75/3
NZ vs SL Live Score: 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 73/2
9वें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रविंद्र ने सिक्स जड़ा। तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने अपने हाथ खोले और चौका जड़ा। इस ओवर में 14 रन बने। रचिन 16 गेंद पर 25 रन और फिलिप्स 16 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 28 गेंद पर 39 रन की साझेदारी कर ली है। यह जोड़ी श्रीलंका के लिए खतरा पैद कर सकती है।
NZ vs SL Live Score: 8वें ओवर में बने 7 रन
रचिन और फिलिप्स अपनी आंखें जमाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल वह सिंगल डबल के साथ स्कोरबोर्ड को चला रहे हैं। और कमजोर गेंद पर प्रहार कर रहे हैं।
NZ vs SL Live Score: ड्रिंक्स ब्रेक के बाद खेल दोबारा शुरू
ड्रिंक्स ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर रचिन ने हेमंथा की गेंद पर चौका लगाया। रचिन कदमों का सही इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ओवर में 8 रन बने। कीवी टीम का स्कोर 52 रन हो गया है। रचिन रविंद्र 15 रन और फिलिप्स 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 16 गेंद पर 18 रन की साझेदारी हो चुकी है।
NZ vs SL Live Score: पहला पावरप्ले समाप्त
पहले पावरप्ले का खेल समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 44 रन बनाए। छठे ओवर में पांच रन बने। फिलिप्स- 6 गेंद पर 3 रन और रचिन- 8 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम अगर बड़ा स्कोर बनाना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करना होगा।
NZ vs SL Live Score: पांचवें ओवर में बने 6 रन
कीवी पारी के पांचवें ओवर में कुल 6 रन बने। रचिन रविंद्र ने चमीरा की गेंद पर चौका लगाया। रचिन 6 गेंद पर 7 रन और फिलिप्स 2 गेंद पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के कंधों पर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है।
NZ vs SL Live Score: कमिंदु मेंडिस ने लपका गजब का कैच
पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। टिम सीफर्ट बड़ा शॉट लगाने गए और स्क्वायर लेग पर कमिंदु मेंडिस ने बाउंड्री पर अच्छा जज करते हुए गजब का कैच लपका। सीफर्ट 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आएं हैं। कीवी टीम को 34 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।
NZ vs SL Live Score: चौथे ओवर में बने तीन रन
तीक्षणा ने अपने स्पेल के पहले ओवर में एक बड़ी विकेट निकाली और ओवर में मात्र तीन रन दिए। रचिन- दो रन और सीफर्ट -8 रन बनाकर खेल रहे हैं। लंकाई स्पिनर्स एक बार फिर घातक साबित हो रहे हैं।
4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 33/1