LIVESri Lanka vs Netherlands Highlights: आखिरकार श्रीलंका का खुला खाता, नीदरलैंड्स को दी शिकस्त

Sri Lanka vs Netherlands Highlights: आखिरकार श्रीलंका का खुला खाता, नीदरलैंड्स को दी शिकस्त
SL vs NED Cricket Score, Sri Lanka vs Netherlands World Cup 2023 Highlights (श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): मौजूदा वर्ल्ड कप में आखिरकार श्रीलंकाई टीम ने भी जीत का स्वाद चख लिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हराया। टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने पहले बैटिंग की थी और 49.4 ओवर में 262 रन बनाए। साइब्रैंड एंगलब्रेख्त और लोगन वान बीक के बीच सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी की मदद से नीदरलैंड ने शुरुआती झटकों से उबरकर यह स्कोर खड़ा किया। एंगलब्रेख्त ने 82 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाए जबकि वान बीक ने 75 गेंद पर 59 रन की सधी पारी खेली। श्रीलंका के दिलशान मदुशंका और कसुन रजिथा ने 4-4 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 10 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पथुम निसांका ने अर्धशतकीय पारी खेल अच्छी शुरुआत दी, जबकि सदीरा समरविक्रमा ने 91 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
SL vs NED Live Score: श्रीलंका ने हासिल की पहली जीत
मौजूदा वर्ल्ड कप में आखिरकार श्रीलंकाई टीम ने भी जीत का स्वाद चख लिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हराया। टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने पहले बैटिंग की थी और 49.4 ओवर में 262 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 10 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
SL की ओर से चमके थे ये बॉलर्स
SL vs NED Live Score: नीदरलैंड के हाथ लगा चौथा विकेट
SL vs NED Live Score: जीत के लिए और चाहिए कितने रन?
श्रीलंका को जीत के लिए 22 ओवर में अब 112 रन चाहिए।
SL vs NED Live Score: और यूं गया लंका का दूसरा विकेट
श्रीलंकाई टीम के कप्तान और विकेटकीपर बैट्समैन कुसल मेंडिस भी इसके बाद अपना विकेट गंवा बैठे। आर्यन दत्त की बॉल पर पॉल वैन मीकेरेन ने उनका कैच लपका। वह 17 बॉल पर सिर्फ 11 रन ही बना पाए थे।
SL vs NED Live Score: नीदरलैंड का पहली सफलता, चटकाया पहला विकेट
श्रीलंका की टीम को पहला झटका के पेरेरा के रूप में लगा। वह आठ बॉल पर सिर्फ पांच रन ही बना सके।
SL vs NED Live Score: नीदरलैंड ने श्रीलंका को 263 रन का लक्ष्य दिया
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप के मैच में शनिवार को यहां 49.4 ओवर में 262 रन बनाए। नीदरलैंड की तरफ से साइब्रैंड एंगलब्रेख्त ने 70 और लोगन वान बीक ने 59 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका और कासुन रजिता ने चार-चार विकेट लिए।
SL vs NED Live Score: हुआ इनिंग्स ब्रेक, नीदरलैंड ने मैच में की वापसी
SL vs NED Live Score: लोगन वैन बीक को सलाम, पूरा किया पचासा
SL vs NED Live Score: 91 पर था स्कोर, पहुंचा दिया 262 पर
सबसे रोचक बात है कि इस मुकाबले में नीदरलैंड टीम की गाड़ी एक समय बड़ी बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। छह विकेट के नुकसान पर टीम का स्कोर 91 था। मगर आगे उनके खिलाड़ी स्कोर को खींचकर 262 पर ले गए।
SL vs NED Live Score: ये दो खिलाड़ी छाए, मिलकर की 100 रन की पार्टनरशिप
SL vs NED Live Score: इस खिलाड़ी ने पूरा किया पचासा
SL vs NED Live Score: आगे यूं ढेर हुई नीदरलैंड की टीम
श्रीलंका की ओर से इस मैच में अभी तक सबसे अधिक तीन विकेट कसुन रजित ने लिए हैं, जबकि दो विकेट दिलशान मदुशंका की झोली में गिरे हैं। वहीं, महीष तीक्षणा को भी एक विकेट मिला है। नीदरलैंड को इसके बाद सातवां झटका एस एंगलब्रेच्ट, आठवां आर वैन डर मर्वे, नौवां एल वैन बीक व 10वां पी वैन मीक्रैन के रूप में लगा।
SL vs NED Live Score: कप्तान भी आउट, लगा टीम को छठा झटका
श्रीलंका से नीदरलैंड को 22वें ओवर में छठा और बड़ा झटका लगा। वह तब जब कप्तान और विकेटकीपर बैट्समैन स्कॉट एडवर्ड्स अपना विकेट गंवा बैठे। महीष तीक्षणा ने उन्हें बोल्ड किया। वह 16 बॉल्स का सामना कर के 16 रन ही बना पाए थे।
SL vs NED Live Score: दो प्लेयर और हुए आउट, आधी टीम ढेर
नीदरलैंड को आगे दो झटके बास डे लीडे और तेजा निदामनुरु के रूप में लगे। वे क्रमशः छह रन और नौ रन बनाकर आउट हुए। ये दोनों विकेट्स जाते ही आधी टीम ढेर हो गई थी।
SL vs NED Live Score: यूं नीदरलैंड की टीम के बल्लेबाज हुए फुस्स!
SL vs NED Live Score: लड़खड़ा गया नीदरलैंड का टॉप बैटिंग ऑर्डर
नीदरलैंड टीम का टॉप बैटिंग ऑर्डर शनिवार (21 अक्टूबर, 2023) को श्रीलंका के सामने बुरी तरह लड़खड़ा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम के एक के बाद एक विकेट ढेर होते गए। टीम को तीसरा और बड़ा झटका कॉलिन एकरमैन के तौर पर लगा, जो कसुन रजिथ की बॉल पर कुसल मेंडिस को अपना कैच दे बैठे। वह 31 बॉल का सामना करते हुए टीम के लिए 29 रन जुटा पाए थे। जिस तरह से वह खेल रहे थे, उसे देखकर फैंस संभावना जता रहे थे कि वह पचासा जड़ सकते हैं।
SL vs NED Live Score: नीदरलैंड को दूसरा झटका, विक्रम के बाद मैक्स भी हुए आउट
मैक्स ओ दाउद के रूप में नीदरलैंड को दूसरा झटका लगा वह 27 बॉल खेलकर सिर्फ 16 रन टीम के लिए जुटा पाए और आउट हो गए। कसुन रजिथ ने उन्हें बोल्ड किया।
SL vs NED Live Score: ओपनर विक्रमजीत के रूप में नीदरलैंड को पहला झटका
नीदरलैंड टीम को पहला झटका विकरमजीत सिंह के रूप में लगा, जो कि कसुन रजित की बॉल पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। 13 बॉल का सामना करते हुए वह सिर्फ चार रन ही बना पाए।
SL vs NED Live Score: नीदरलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप मैच में शनिवार को टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलट फेर करने वाले नीदरलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। श्रीलंका ने अपनी टीम में दो बदलाव करके दुशान हेमंता और कासुन रजिता को अंतिम एकादश में रखा है। श्रीलंका ने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं जबकि नीदरलैंड के तीन मैच में दो अंक हैं।