SL vs ENG T20 Live Streaming Today Match: आज (22 February) टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 के दो बड़े मैच होने वाले हैं। दिन का पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमें मजबूत हैं और सुपर 8 राउंड में अपना पहला मैच खेलने उतर रही हैं। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में अपना एक भी मैच नहीं गंवाया है, जबकि इंग्लैंड की टीम 4 में से 3 मुकाबले जीतने के बाद इस चरण में पहुंची है। श्रीलंकाई टीम की कमान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के हाथों में है जो अपने देश की मेजबानी में विरोधी टीमों पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे। वहीं, इंग्लैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं।
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड आज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और स्कोर कब व कहां देखें
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 17 मैच खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड का पलड़ा बहुत भारी रहा है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 17 में से 13 मैचों में श्रीलंका को मात दी है। जबकि, श्रीलंकाई टीम अब तक इंग्लैंड को सिर्फ 4 टी20 मैचों में हरा सकी है। टी20 विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका में टी20 सीरीज खेली थी जिसमें उन्होंने इतिहास रचते हुए विश्व कप की सह-मेजबान श्रीलंका को टी20 सीरीज में करारी मात देते हुए खिताब अपने नाम किया था।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 राउंड में श्रीलंका और इंग्लैंड का मैच कब और किस समय होना है? (SL vs ENG T20 World Cup Match Date, Time)
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का सुपर 8 मैच आज (22 फरवरी 2026, रविवार) को खेला जाना है। मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और टॉस की टाइमिंग 2:30 बजे रहेगी।
श्रीलंका-इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच कहां खेला जाएगा? (What Is The Venue Of SL vs ENG T20 World Cup Super 8 Match)
आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 8 चरण में श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमों के बीच होने वाले बड़े मैच का आयोजन पाल्लेकेले के पाल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है।
आज टी20 विश्व कप 2026 में होने वाले श्रीलंका-इंग्लैंड सुपर 8 मैच को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Where To Watch SL vs ENG T20 World Cup Match On TV In India Today)
श्रीलंका-इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 का सुपर 8 मैच आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं की कमेंट्री के साथ देख सकेंगे।
इंग्लैंड और टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका के बीच होने वाले T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (Where To Watch SL vs ENG Match Live Streaming)
T20 वर्ल्ड कप में आज श्रीलंका और इंग्लैंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर लाइव देख सकेंगे।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका और इंग्लैंड की पूरी टीमें (Sri Lanka And England Full Squads In ICC Men's T20 World Cup 2026)
श्रीलंका टी20 टीम: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, पथुम निसांका, कुसल परेरा, पवन रत्नायके, चरिथ असालंका, दुशान हेमंथा, जेनिथ लियानगे, कामिंदु मेंडिस, प्रमोद मदुशन, महीश तीक्षाना, डुनिथ वेललागे, दुशमंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।
इंग्लैंड टी20 टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, सैम करेन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग, ल्यूक वुड, लियाम डॉसन, विल जैक्स और जेमी ओवरटन।
क्या रद्द हो सकता है मैच, आज कैसा है पाल्लेकेले का मौसम? (Pallekele Weather Today)
आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला श्रीलंकाई जमीन पर होने जा रहा है। श्रीलंका में इस समय बारिश का मौसम बना हुआ है। शनिवार रात को टी20 विश्व कप का पहला सुपर 8 मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब आज पाल्लेकेले का मौसम कैसा है। यहां पर भी आज बारिश का अनुमान है। ताजा अनुमान के मुताबिक पाल्लेकेले में आज 50 फीसदी तक बारिश हो सकती है। वहीं, उमस भी बहुत ज्यादा रहने वाली है। पाल्लेकेले में आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।
