SL vs BAN 1st Test Day 2: मुश्फिकुर की मैराथन पारी की बदौलत मजबूत स्थिति में बांग्लादेश, दूसरे दिन बनाए 484/9 रन

बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन मुश्फिकुर रहीम और नजमुल हुसैन शांतो की शतकीय पारियों की बदौलत 9 विकेट पर 484 रन बना लिए हैं।

गॉल (श्रीलंका): बांग्लादेश ने अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम के शतक की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के बारिश से प्रभावित दूसरे दिन पहली पारी में नौ विकेट पर 484 रन बना लिए। टेस्ट में यह बांग्लादेश का श्रीलंका के खिलाफ चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। मुश्फिकुर ने आठ घंटे से ज्यादा समय तक 350 गेंद का सामना करते हुए 163 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो अहम भागीदारी निभाई। पहले उन्होंने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (148 रन) के साथ रिकॉर्ड 264 रन की साझेदारी की और फिर लिट्टन दास (90 रन) के साथ 149 रन की भागीदारी निभाई। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो, मिलन रत्नायके और थारिंदु रत्नायके ने तीन तीन विकेट झटके।

Mushfiqur Rahim Litton Das

मुश्फिकुर रहीम और लिट्टन दास

292 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश

दूसरे दिन बांग्लादेश की टीम 3 विकेट पर 292 रन से आगे खेलने उतरी। शांतो और मुश्फिकुर रहीम ने अपनी शतकीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 250 रन की साझेदारी 456 गेंद में पूरी कर ली और टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया। शांतो 148 रन बनाकर फर्नांडो की गेंद पर मैथ्यूज के हाथों लपके गए।

End of Feed