SL vs BAN 2nd T20 Pitch Report: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

SL vs BAN 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: मेजबान श्रीलंका और मेहमान बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच आज (13 July 2025) को तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला दाम्बूला में खेला जाएगा। इससे पहले पल्लेकेल में खेले गए सीरीज के पहला मुकाबला मेजबान श्रीलंका के नाम रहा था। श्रीलंका ने उस मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। सीरीज में बने रहने के लिए बांग्लादेश के लिए ये मुकाबला करो या मरो का हो गया है। ऐसे में हम यहां पर जानेंगे श्रीलंका-बांग्लादेश दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट, कैसा रहेगा मौसम और मैदान के खास आंकड़े।

SL vs BAN 2nd T20 Pitch Report Today Match: आज बांग्लादेश और श्रीलंका (Sri Lanka vs Bangladesh T20) के बीच द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दाम्बूला(Dambulla) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज के 10 जुलाई को पल्लेकेल में खेले गए पहले मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। ऐसे में बांग्लादेश के लिए दूसरा मुकाबला करो या मरो का हो गया है। इस मुकाबले में जीत उसे सीरीज में बनाए रखेगी। नहीं तो मेजबान टीम 2-0 के अंतर से सीरीज में निर्णायक बढ़त इस मैच में जीत के साथ हासिल कर लेगी। सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मेजबान श्रीलंकाई टी20 टीम की कप्तानी चरिथ असलंका (Charith Asalanka) करेंगे। जबकि बांग्लादेश की टी20 टीम की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) करेंगे।

SL vs BAN 2nd T20I Pitch Report

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 मैच पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट TNN Digital)

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच से पहले सबसे छोटे फॉर्मेट में इन दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं। श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें श्रीलंकाई टीम ने 12 बार जीत दर्ज की है, वहीं बांग्लादेश की टीम ने 6 मैचों में श्रीलंका को शिकस्त दी है। अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज श्रीलंकाई जमीन पर खेली जा रही है इसलिए इससे जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। श्रीलंका में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 6 टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें दोनों टीमें बराबरी पर हैं। बांग्लादेश ने 3 मैचों में श्रीलंका को उसी की जमीन पर हराया है, जबकि श्रीलंकाई टीम 3 टी20 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है।

End of Feed