शुभमन गिल ने रचा इतिहास, बाबर आजम को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा बार जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

शुभमन ने गिल ने सितंबर 2026 का आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता। जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में जीत के बाद, यह गिल का पांचवां ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है। इसके साथ ही, सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले मेंस खिलाड़ी बने। गिल ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड का ऐलान किया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा और सिकंदर रजा को पीछे छोड़ते हुए सितंबर 2026 का यह अवॉर्ड जीता। इसके साथ ही गिल ने इतिहास रच दिया। वह सबसे ज्यादा आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। शुभमन गिल ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा।

Gill ICC Award

शुभमन गिल ने जीता आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड। फोटो- ICC

ICC के अनुसार, गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के शुरुआती दो वनडे मैचों में 333 रन बनाए। उन्होंने पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में नाबाद दोहरा शतक लगाया। भारत ने दोनों मैच आठ विकेट से जीते। 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में हुए पहले वनडे में गिल ने 108 गेंद पर 110 रन बनाए और भारत ने वेस्टइंडीज के 295/7 के स्कोर का पीछा किया। भारत ने 41.4 ओवर में 296 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

End of Feed