शुभमन गिल से हो गई बड़ी गलती, बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना

Shubman Gill Fined: गुजरात टाइटंस की टीम ने धमाकेदा प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को रोमांचक मैच में मात दे दी। इस जीत के साथ ही गुजरात टॉप पर पहुंच गई। हालांकि मैच में टीम से एक बड़ी गलती हो गई जिसके चलते बीसीसीआई ने उन पर जुर्माना लगा दिया है।

Shubman Gill Fined: गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर आईपीएल 2025 में धीमी ओवर रेट बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह जुर्माना बीसीसीआई (BCCI) द्वारा तब लगाया गया जब GT ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की।आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, "यह टीम का सीजन में पहला अपराध था, जो आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर रेट से जुड़ा है। इसलिए, कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"

shubman gill ap

शुभमन गिल (फोटो- AP)

इससे पहले, DC के अक्षर पटेल, मुंबई इंडियन्स के हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग और संजू सैमसन, तथा लखनऊ सुपर जायंट्स के ऋषभ पंत पर भी धीमी ओवर रेट के लिए जुर्माना लग चुका है।

End of Feed