शेर-ए-पंजाब T20 लीग में आते ही गरजे शुभमन गिल, धमाकेदार पारी से अर्शदीप सिंह की टीम को रोमांचक मैच में 1 रन से हराया

Shubman Gill In Shere-e-Punjab T20 League: पंजाब में जारी शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में शुभमन गिल ने आते ही धुआंधार पारी खेली जिसके दम पर उनकी टीम फाजिल्का फाल्कन्स ने अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाली लुधियाना लायंस को रोमांचक अंदाज में 1 रन से मात दी।

भारतीय टेस्ट व वनडे टीमों के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 21 गेंदों में 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। उनकी टीम फाजिल्का फाल्कन्स ने शेर-ए-पंजाब T20 लीग के मैच में अर्शदीप सिंह की कप्तानी वाली लुधियाना लायंस को सिर्फ एक रन से हराया। इस सीजन में फाल्कन्स के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए, गिल ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई, लेकिन वे 20 ओवर में 9 विकेट पर 170 रन ही बना पाए। जवाब में, लायंस की टीम 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी।

Shubman GIll In Sher e Punjab T20 League against Ludhiana Lions

शुभमन गिल ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में आते ही धमाल मचाया (Instagram/sherepunjabt20)

पारी की शुरुआत में धमाकेदार योगदान और सीजन में अपनी बहुप्रतीक्षित पहली उपस्थिति के असर के कारण गिल को 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया। लुधियाना ने कार्तिक चड्ढा के ज़रिए वापसी की; उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए फाल्कन्स की रफ्तार रोक दी। चड्ढा ने गिल का अहम विकेट लिया और अपने चार ओवरों में 9 रन देकर 4 विकेट लिए, जिससे फाल्कन्स की स्कोरिंग पर लगाम लग गई।

End of Feed