बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों को मिलेगा आराम

भारत बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद आयोजित होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल सहित कई खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 सीरीज में कई खिलाड़ियों को मिलेगा आराम
  • ईशान किशन को हो सकती है टीम में वापसी
  • ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए खिलाड़ियों को रखना है फिट

नई दिल्ली: भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल उन प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्यभार प्रबंधन नीति के तहत बांग्लादेश के खिलाफ सात अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए आराम दिया जाएगा। टेस्ट मैचों में भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल के साथ टीम के शीर्ष क्रम में अहम खिलाड़ी हैं और उनके इस सत्र में सभी 10 टेस्ट खेलने की उम्मीद है।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम (साभार BCCI)

गिल और अन्य खिलाड़ियों को मिलेगा टी20 में आराम

End of Feed