आखिरी चेतावनी के बाद रॉकेट की तरह उड़े गिल, आलोचकों को दिया करारा जवाब, फैंस के जीते दिल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 4, 2024, 06:03 PM IST

शुभमन गिल ने टीम मैनेजमेंट से अल्टीमेटम मिलने के बाद विशाखापट्टनम टेस्ट में शतक जड़कर अपनी जगह बचा ली। जानिए टीम मैनेजमेंट ने हैदराबाद टेस्ट के बाद गिल का दिया था क्या संदेश?

विशाखापट्टनम: इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दूसरी गेंद पर शून्य के स्कोर के साथ पवेलियन लौटने के बाद टीम मैनेजमेंट ने शुभमन गिल को अल्टीमेटम दे दिया था। विशाखापट्टनम में शुभमन के पास टेस्ट टीम में नंबर तीन पायदान पर अपनी जगह बरकरार रखने का आखिरी मौका था। ऐसे में उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़कर अपने ऊपर लटकी तलवार को गिरने नहीं दिया और अपनी जगह टेस्ट टीम में बचाए रखने में कामयाब रहे।

Shubman Gill

शुभमन गिल विशाखापट्टनम टेस्ट में शतक जड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते हुए

गिल रहे सबले सफल भारतीय बल्लेबाज

विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में गिल 147 गेंद में 104 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े। दूसरी पारी में गिल सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उनके अलावा और कोई भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जड़ सका। उनकी पारी की बदौलत ही टीम इंडिया दूसरी पारी में 255 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए इंग्लैंड को चौथी पारी में 399 रन का विजयी लक्ष्य मिला।

End of Feed