18 साल पहले पोंटिंग के एक फैसले ने बदल दी थी मैच की तस्वीर, क्या भूल गए गिल-गंभीर

गौतम गंभीर और शुभमन गिल भले ही वेलिंटन टेस्ट ड्रॉ कर अपनी पीठ थपथपा रहे हो, लेकिन इसने एक सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या उन्होंने पहले के मैचों से कोई सीख नहीं ली कि इतनी जल्दी हथियार डाल दिए।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट के ड्रॉ ने भारतीय कप्तान और कोच गौतम गंभीर को आलोचकों के निशाने पर ला दिया है। दरअसल दोनों कप्तानों ने आपसी सहमति से जब यह निर्णय लिया कि अब इस मुकाबले का रिजल्ट नहीं आ सकता है तब भी एक घंटे और 15 ओवर का खेल शेष था। खेल रोके जाने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए थे। ग्लेन फिलिप्स और 126 गेंद में 26 और डेरिल मिचेल 186 गेंद में 49 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों छठे विकेट के लिए 63(258) रन जोड़ चुके थे, लेकिन बाकी बचे 90 गेंदों में कोई एक गेंद यह साझेदारी तोड़ सकती थी। गिल और गंभीर ने क्यों इतनी जल्दी हथियार डाल दिए, वो भी ऐसे वक्त पर जब मैच में WTC का फाइनल दांव पर हो।

shubman gill

भारत-न्यूजीलैंड (साभार-X)

क्या 15 ओवर पर्याप्त नहीं थे?

जब गिल ने ड्रॉ की सहमति पर हामी भरी तो 15 ओवर का विकल्प था और ऐसा कहा जाता है कि एक अच्छी गेंद किसी बल्लेबाज को आउट करने के लिए काफी होता है। अगर उस वक्त या आने वाले कुछ ओवरों में फिलिप्स और मिचेल के बीच की साझेदारी टूट जाती तो क्या जीत का विकल्प खुला नहीं था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गेंदबाज इतने थक गए थे कि उन्होंने गेंदबाजी करने से हाथ खड़े कर दिए, क्योंकि गिल का यह फैसला विवादों के घेरे में आ गया है।

End of Feed