Shubman Gill: धमाकेदार पारी खेलने के बाद शुभमन गिल ने बताया ऐसा क्या किया जो ऐसी लय में आ गए

Shubman Gill Discloses his Training for England test series: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उन्होंने उसी तरह बल्लेबाजी की कोशिश की जैसे अपने शुरूआती दिनों में करते थे और बल्लेबाजी में लय तथा लुत्फ दोनों पर फोकस था। गिल ने 387 गेंद में 269 रन बनाये और इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान बन गए। उन्होंने लीड्स में पहले टेस्ट में भी शतक लगाया था।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उन्होंने उसी तरह बल्लेबाजी की कोशिश की जैसे अपने शुरूआती दिनों में करते थे और बल्लेबाजी में लय तथा लुत्फ दोनों पर फोकस था। गिल ने 387 गेंद में 269 रन बनाये और इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान बन गए। उन्होंने लीड्स में पहले टेस्ट में भी शतक लगाया था।

Shubman Gill On His England test series preparation

शुभमन गिल

यह पूछने पर कि श्रृंखला से पहले क्या उन्होंने अपनी तकनीक में बदलाव किया है, गिल ने मेजबान प्रसारक से कहा ,‘‘ मैने आईपीएल के आखिर में और इस श्रृंखला से पहले इस पर काफी काम किया। उन्होंने कहा ,‘‘ मैने मूल रूप से शुरूआती मूवमेंट पर काम किया । इससे पहले मुझे लगता था कि बल्लेबाजी अच्छी हो रही है । मैं 30, 35, 40 रन लगातार बना रहा था लेकिन शीर्ष फोकस टाइम की कमी लग रही थी । कई लोग कहते हैं कि जब ज्यादा फोकस करते हैं तो सही समय पर फोकस नहीं रह पाता।’’

End of Feed