WI vs IND, Shubman Gill: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 8 रन से हार झेलनी पड़ी। इसी हार के साथ टीम इंडिया को सीरीज भी गंवानी पड़ी। इस मुकाबले में सूर्यकुमार को छोड़ कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। टीम इंडिया के दोनों ओपनर्स एक बार फिर फेर रहे। वहीं, शुभमन गिल की बात कर तो विंडीज दौरे पर उनका फ्लॉप शो जारी है।
शुभमन गिल।
गिल नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलने वाले स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। पांचवें टी20 मुकाबले में शुभमन ने 9 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। यह पहला मौका नहीं है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के 4 मैचों में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने।
गिल का विंडीज के खिलाफ ऐसा रहा प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल का फ्लॉप शो देखने को मिला। शुभमन ने पांच टी20 मैच में कुल 102 रन बनाए। विंडीज के खिलाफ पहले टी20 में शुभमन ने 9 गेंदों पर महज रन पर आउट हो गए। इसी तरह दूसरे टी20 में भी उनका बल्ला नहीं चला और महज 7 रन पर आउट हो गए। तीसरे टी20 में 6 रन बनाए। वहीं, चौथे मुकाबले में शुभमन गिल का जमकर चला था और कुल 77 रन की पारी खेली थी। सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में गिल महज 9 रन बनाकर आउट हो गए।
