IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे श्रेयस अय्यर, कप्तान ने दे दिया बड़ा अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में होने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी पोजिशन के लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर कोई दबाव नहीं डालना चाहते हैं। वह खुद को टॉप ऑर्डर में प्रमोट करने को नहीं देखते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर, गुरुवार से होगा। क्राइस्टचर्च में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह सीरीज कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए कप्तानी और बल्लेबाजी के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। ऐसे में श्रेयस अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि टीम की जरूरत के हिसाब से वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Shreyas Iyer statement (2)

श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी लाइनअप पर दिया बड़ा बयान।

मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम को अपनी बैटिंग पोजीशन को लेकर फ्लेक्सिबल रहना होगा और खेल की जरूरतों और स्थितियों के हिसाब से, जहां भी जरूरत पड़े, वहां बैटिंग करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं और उनकी कोई खास पसंदीदा पोजीशन नहीं है।

End of Feed