क्यों इंग्लैंड के खिलाफ हो गया टीम इंडिया का सूपड़ा साफ, कप्तान अय्यर ने बताया कारण

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के हार के पीछे कौन से कारण रहे। इतना ही नहीं नए-नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर भारत के पहले कप्तान बन गए जिन्हें शुरुआती 7 मुकाबले में हार झेलना पड़ा।

साउथैम्पटन में खेले गए 5वें मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज में टीम इंडिया बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों क्षेत्रों में फेल रही। इतना ही नहीं नए-नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर भारत के पहले कप्तान बन गए जिन्हें शुरुआती 7 मुकाबले में हार झेलना पड़ा।

shreyas iyer
श्रेयस अय्यर (साभार-X)

आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में टीम इंडिया की दुर्दशा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत की 5 बड़ी हार में से दो इस सीरीज में आई। नॉटिघंम में टीम इंडिया को टी20 की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी जब इंग्लैंड ने 125 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

End of Feed