न्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, साफ बता दिया वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 में खेलेंगे या नहीं

Shreyas Iyer Statement On Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टी20 न्यूजीलैंड में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला टी20 मैच कल (22 अक्टूबर, गुरुवार) को खेला जाना है। इससे पहले, मीडिया से मुखातिब होते हुए कप्तान श्रेयस अय़्यर ने प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी शामिल होंगे या नहीं, इसका साफ-साफ जवाब दे दिया है।

IND vs NZ T20I Series 2026: भारत के T20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सकते, क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टॉप ऑर्डर में लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सही समय आने पर इस युवा खिलाड़ी को भी मौके जरूर मिलेंगे।

shreyas iyer makes it clear whether vaibhav suryavanshi will be part of playing 11 or not

वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान (Instagram/Vaibhav_Sooryavanshi09/Shreyasiyer96)

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे के लिए चुने जाने के बाद से, सूर्यवंशी ने भारत के अब तक खेले गए 21 T20 मैचों में से 8 में हिस्सा लिया है, जबकि नियमित ओपनर अभिषेक और सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस साल की शुरुआत में भारत को अपना T20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

End of Feed