IND vs AUS: हार्दिक पांड्या ने वनडे सीरीज के आगाज से पहले श्रेयस अय्यर को लेकर दिया बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 16, 2023, 07:28 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के आगाज से पहले भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या ने चोटिल श्रेयस अय्यर की गैरमौजूगदी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुंबई: भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को कहा कि चोटिल श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति का भारत की इस साल के आखिर में होने वाले वनडे विश्वकप की तैयारियों पर असर पड़ेगा। अय्यर पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं और वह कब तक वापसी कर पाएंगे इसकी कोई निश्चित समय सीमा भी नहीं है। उनका इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों से भी बाहर रहने की संभावना है।

Shreyas-Iyer

श्रेयस अय्यर

अय्यर की गैरमौजूदगी का पड़ेगा असर

पांड्या ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा,'निश्चित तौर पर उनकी वापसी की कोई समय सीमा तय नहीं है लेकिन हम अच्छे की उम्मीद कर रहे हैं। हम उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उनकी (अय्यर) अनुपस्थिति का असर पड़ेगा और निश्चित तौर पर हमें उनकी कमी खलेगी लेकिन अगर वह जल्दी वापसी नहीं कर पाते हैं तो हमें समाधान ढूंढना होगा। अगर वह टीम में होता है तो यह स्वागत योग्य है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो अभी इस पर विचार करने के लिए काफी समय है कि हमें कैसे आगे बढ़ना है।'

End of Feed